लाइव टीवी

एक हफ्ते बाद भी अस्पताल में भर्ती हैं गौहर खान के पिता, फोटो शेयर कर लिखा- 'रातों की नींद हराम'

Gauhar Khan
Updated Mar 03, 2021 | 18:56 IST

Gauhar Khan Father hospitalized: गौहर खान के पिता इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। गौहर खान ने पिता की अस्पताल से फोटो शेयर की है। इसके अलावा गौहर ने बताया है कि वह कई रात से सोईं भी नहीं हैं।

Loading ...
Gauhar KhanGauhar Khan
Gauhar Khan
मुख्य बातें
  • गौहर खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं।
  • गौहर ने पिता की अस्पताल से फोटो शेयर की है।
  • फोटो के साथ उन्होंने फैंस से कहा है कि पिता के लिए दुआ मांगे।

मुंबई. बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान के पिता अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। गौहर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने पिता की बीमारी की जानकारी नहीं दी है। 

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। फोटो में वह अपने पिता का हाथ पकड़ी हुई नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे पापा, मेरी लाइफलाइन। अल्लाहू हाफिजू।' 

गौहर खान ने दूसरी फोटो शेयर की है, जिसमें वह रात को लगभग 2.52 बजे जाग रही हैं। गौहर की ये फोटो अस्पताल से हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है- 'रातों की नींद हराम।'  

पति जैद दरबार के साथ शेयर की फोटो 
गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के साथ फोटो शेयर की है। दोनों लिफ्ट में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ गौहर खान ने लिखा, ' अच्छे बच्चे।' आपको बता दें कि गौहर अपने पिता के काफी करीब हैं। 

गौहर खान ने इससे पहले इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए सास-ससुर का आभार जताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें अस्पताल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। दरअसल वार्ड में बीमारी से संबंधित कुछ समस्याएं हैं।


  
वेब सीरीज में आईं थीं नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान तांडव वेब सीरीज में नजर आईं थीं। हालांकि, वेब सीरीज पर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद अमेजन प्राइम ने माफी मांगी थी।

गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। जैद म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर खान पिछले साल बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट शामिल हुईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।