लाइव टीवी

Hrithik Roshan Bodyguard: ऋतिक रोशन को हर खतरे से बचाता है बॉडीगार्ड Mayur Shettigar, जानिए कितनी है सैलरी

Updated Jun 22, 2020 | 08:15 IST

Hrithik Roshan Bodyguard Mayur Shettigar salary: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्‍टर ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। फैंस के बीच उन्‍हें प्रोटेक्‍ट करने का काम रहता है मयूर शेट्टीगर पर।

Loading ...
Hrithik Roshan Bodyguard Mayur Shettigar
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड हैं मयूर
  • देश से लेकर व‍िदेश तक ऋतिक रोशन को करते हैं प्रोटेक्‍ट
  • लाखों रुपये महीने लेते हैं सुरक्षा करने के बदले सैलरी

Hrithik Roshan Bodyguard Mayur Shettigar salary: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्‍टर ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। देश के लेकर विदेश तक उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। वह लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं। ऋतिक रोशन जहां जाते हैं, वहां उनकी एक झलक पाने को फैंस खिंचे चले आते हैं। कई बार वह फैंस की भीड़ में फंस जाते हैं और फैंस के बीच उन्‍हें प्रोटेक्‍ट करने का काम रहता है बॉडीगार्ड मयूर शेट्टीगर पर।

हर वक्‍त रहते हैं साथ

मयूर ऋतिक रोशन के साथ हर वक्‍त रहते हैं। बीते साल ऋतिक रोशन ने दो शानदार फ‍िल्‍में अपने फैंस को दी थीं जिसमें वॉर और सुपर 30 शामिल हैं। इन दोनों फ‍िल्‍मों के प्रमोशन के लिए ऋतिक अपने फैंस के बीच गए थे। इस दौरान मयूर उनके साथ लगभग हर तस्‍वीर में नजर आए थे। एक कार्यक्रम में जब ऋतिक को फैंस ने घेर लिया तो मयूर ने उन्‍हें निकाला।

इतने लाख रुपये लेते हैं तनख्‍वाह

बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड मयूर महंगे सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की लिस्‍ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सैलरी 10 लाख रुपये महीने के आसपास है। हालांकि टाइम्‍स नाउ हिंदी इस राशि की पुष्टि नहीं करता है। यह सैलरी काफी अधिक है। मयूर शेट्टीगर मुंबई में Ace security and protection नाम की स‍िक्‍योरिटी कंपनी भी चलाते हैं लेकिन ऋतिक की सुरक्षा का जिम्‍मा वह खुद संभालते हैं।

कई वर्षों से न‍िभा रहे साथ

ऋतिक रोशन का कदम उनके घर के बाहर निकला और मयूर शेट्टीगर हर तरह से एक्टिव हो जाते हैं। विदेश यात्राओं पर भी वह ऋतिक रोशन के साथ जाते हैं। मयूर साथ हों, तो ऋतिक को कोई छू भी नहीं सकता है। तकनीकि रूप से भी मयूर काफी दक्ष हैं। ऋतिक रोशन संग उनकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें ऋतिक का उनके साथ दोस्‍ती जैसा व्‍यवहार नजर आता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।