लाइव टीवी

Hema Malini-Dharmendra की नातिन का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, Taimur Ali Khan से इनाया सहित पहुंचे ये स्टारकिड

Updated Oct 21, 2019 | 10:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Isha Deol Daughter Radhya Birthday Celebration: ईशा देओल की बेटी राध्या दो साल की हो गई हैं। रविवार को देर शाम ईशा देओल ने बेटी की बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें कई स्टारकिड पहुंचे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ईशा देओल की बर्थडे पार्टी।
मुख्य बातें
  • रविवार को देर शाम ईशा देओल ने बेटी की बर्थडे पार्टी होस्ट की।
  • पार्टी में ईशा देओल पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ नजर आईं।
  • बर्थडे गर्ल राध्या इस दौरान वाइट ग्लिटर फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं।

हेमा मालिनी की नातिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की बेटी राध्या दो साल की हो गई हैं। रविवार को देर शाम ईशा देओल ने बेटी की बर्थडे पार्टी होस्ट की। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें ईशा देओल पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल राध्या ने पार्टी में वाइट कलर की ग्लिटर वाली फ्रॉक पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। पार्टी में राध्या की छोटी बहन मिराया भी उन्हीं की तरह तैयार दिखीं। दोनों बहनों ने पार्टी में एक जैसी ड्रेस पहनी थी। 
राध्या की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान पहुंचे थे। तैमूर इस दौरान पिंक शर्ट और ब्लू डेनिम में नैनी के साथ दिखे। राध्या के बर्थडे पर तैमूर गिफ्ट भी लाए थे। तैमूर के अलावा उनकी कजिन बहन इनाया नौमी भी पार्टी में नजर आईं। सोहा अली खान खुद बेटी को प्रिंसेंस की तरह तैयार कर पार्टी में लेकर आई थीं। साथ ही ईशा देओल की बेटी की पार्टी तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य, प्रज्ञा कपूर के बेटे शमशेरा, समीरा रेड्डी, अहाना देओल भी नजर आईं।  


पार्टी में दिखी हेमा-ईशा की स्पेशल बॉन्डिंग
राध्या की बर्थडे पार्टी में ईशा देओल और हेमा मालिनी की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान हेमा और ईशा एक-दूसरे के गले मिलती दिखीं। दोनों पार्टी में साथ में फोटोज भी क्लिक कराती नजर आईं। हालांकि नातिन के बर्थडे पर धर्मेंद्र कहीं नजर नहीं आए। बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। 2017 में दोनों की पहली बेटी राध्या का जन्म हुआ और इसी साल जून में ईशा ने मिराया को जन्म दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।