लाइव टीवी

Kangana Ranaut-रंगोली चंदेल ने मुंबई पुलिस से मांगा समय, वकील ने किया ट्वीट, बताया भाई की शादी है वजह

Updated Oct 25, 2020 | 17:17 IST

Kangana Ranaut Rangoli Chandel: कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ धार्मिक भेदभाव फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज हुई है और दोनों के खिलाफ समन भी जारी हो चुका है...

Loading ...
कंगना रनौत और रंगोली चंदेल।
मुख्य बातें
  • मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए याचिका दायर की थी।
  • कंगना पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने इंटरव्‍यूज में हिन्दू और मुस्लिम को बांटकर तनाव पैदा करने की कोशिश की है।
  • अभिनेत्री पर यह आरोप भी है कि वो दो महीनों से हिंदी फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह मामले की जांच चल रही है। कंगना और रंगोली के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भेदभाव फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं 153A, 295A और 124-A के तहत शिकायत दर्ज की और समन भी जारी किया है। अब कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए 15 नवंबर तक का समय मांगा है।

कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इस बारे में ट्वीट किया है। वकील रिजवान सिद्दीकी ने अपने क्लाइंट कंगना और रंगोली के बारे में लिखा कि दोनों अपने भाई की शादी की तैयारियों में होमटाउन में व्यस्त हैं। इसी के कारण 26 और 27 अक्टूबर को कंगना रनौत, रंगोली चंदेल मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत की शादी के प्री-वेंडिंग फंक्शन का एक वीडियो भी शेयर किया था। साथ ही वकील ने यह भी ट्वीट किया है कि उन्होंने समन का भी जवाब दे दिया है और 15 नवंबर के बाद का समय मांगा।

क्या है पूरा मामला
मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के याचिकाकर्ताओं ने अदालत में कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज का आदेश दिया था। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किए और अलग-अलग टीवी चैनल्‍स को दिए इंटरव्‍यू में हिन्दू और मुस्लिम कलाकारों को बांटकर तनाव पैदा करने की कोशिश की। 'क्वीन' की अभिनेत्री पर आरोप लगा है कि वो पिछले दो महीनों से हिंदी फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

कंगना रनौत के इस ट्वीट पर उठे थे सवाल
कंगना ने कुछ टाइम पहले ट्वीट कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के साथ मुंबई की तुलना की थी। उनके इस ट्वीट से विवाद छिड़ गया और शिवसेना के साथ एक तीखी बहस हुई। अपनी शिकायत में सैय्यद ने रंगोली चंदेल पर भी सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' करने का भी आरोप लगाया। नियमों का उल्लंघन करने के लिए अप्रैल 2020 में रंगोली का ट्विटर हैंडल निलंबित कर दिया गया था। मुंबई से पहले कर्नाटक में भी एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।