लाइव टीवी

Video: करण जौहर को 3 साल के बेटे ने बर्गर खाने से रोका, कहा- आप मोटे हो रहे हो

Updated Apr 21, 2020 | 17:54 IST

Karan Johar Children Video: करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके तीन साल के बेटे यश उन्हें बर्गर नहीं खाने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि करण मोटे हो रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karan Johar and son Yash Johar
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने शेयर की अपने बच्चों की वीडियो
  • करण के बेटे यश जौहर ने उन्हें दी बर्गर ना खाने की सलाह
  • करण के बेटे बोले- वो मोटे हो रहे हैं

फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों घर पर हैं और अपने बच्चों यश और रूही के साथ समय बिता रहे हैं और उनके साथ मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। करण इस दौरान सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की वीडियो भी शेयर करते रहते हैं जिसमें वो दोनों उनका (करण का) मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

अब करण ने अपने बच्चों का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें टेबल पर बर्गर रखे हैं। करण बोलते हैं, 'आज हम बर्गर खा रहे हैं रूही.. यश। डैडा भी इसे खाना चाहते हैं।' ये सुनकर यश मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'नहीं आप मोटे हो रहे हो।' इसके बाद करण अपनी मम्मी हीरू जौहर को बोलते हैं कि यश बोल रहा है कि हमें बर्गर नहीं खाने चाहिए क्योंकि हम मोटे हो रहे हैं। लेकिन बाद में करण कहते हैं कि वो मोटे नहीं बल्कि हेल्दी हैं। 

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब यश ने उन्हें बोला हो कि वो मोटे होते जा रहे हैं। इससे पहले भी वो करण को कह चुके हैं कि उनका पेट निकला हुआ है। कुछ दिनों पहले ही करण ने यह वीडियो शेयर किया था जिसमें करण रूही से पूछते हैं कि वो क्या खा रही हैं तभी यश उन्हें बोलते हैं कि आपका पेट निकला हुआ है। इसके अलावा यश- रूही अपने पापा को बोरिंग, खराब सिंगर व डांसर भी बता चुके हैं। करण खुद अपने बच्चों की ये मजेदार वीडियो शेयर करते हैं जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। 

बता दें कि यश और रूही जौहर जुड़वां हैं जिनका जन्म फरवरी 2017 को हुआ था और करण जौहर सरोगेरी के जरिए पिता बने थे। दोनों का जन्म मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। करण ने अपने पिता यश जौहर के नाम पर ही बेटे का नाम यश रखा जो और अपनी बेटी का नाम रूही रखा जो कि उनकी मां हीरू के नाम का उल्टा है। करण अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।