लाइव टीवी

डायरेक्‍शन में करण जौहर की वापसी, रणवीर सिंह- आलिया भट्ट संग बनाएंगे Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Updated Jul 06, 2021 | 11:58 IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani announcement: बॉलीवुड के दिग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर ने पांच साल बाद डायरेक्‍शन में वापसी की है। उनकी नई फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर-आलिया नजर आएंगे।

Loading ...
Ranveer and alia in Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
मुख्य बातें
  • पांच साल बाद डायरेक्‍शन में वापस लौटे फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर
  • उनकी नई फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की हुई अनाउंसमेंट
  • करण जौहर की इस फ‍िल्‍म में रणवीर-आलिया नजर आएंगे

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani announcement: बॉलीवुड के दिग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर ने एक दिन पहले घोषणा की थी वह पांच साल बाद डायरेक्‍शन में वापसी कर रहे हैं और अब करण ने अपने नए प्रोजेक्‍टर की घोषणा कर दी है। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का डायरेक्शन किया था।

करण जौहर ने अपनी दमदार वापसी बॉलीवुड के ऊर्जावान एक्‍टर रणवीर सिंह और कयूट गर्ल आलिया भट्ट के साथ करने का फैसला किया है। रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर उन्‍होंने नई फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अनाउंस कर दी। इस फ‍िल्‍म में रणवीर-आलिया नजर आएंगे जोकि पहले गली बॉय फिल्‍म में भी नजर आ चुके हैं।

2022 में पर्दे पर आएगी ये कहानी 

करण जौहर ने इस फ‍िल्‍म का टाइटल और मोशन लोगो जारी किया है। साथ ही इस फ‍िल्‍म की रिलीज की जानकारी भी साझा की गई है। ट्वीट के अनुसार, ये फिल्म 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी। रणवीर और आलिया के चाहने वालों के लिए यह बहुत बड़ी न्‍यूज और इसका रणवीर के जन्‍मदिन पर आना तो बेहद अहम है। 

धर्मेंद्र और जया बच्‍चन भी आएंगे नजर

'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर महीने में शुरू हो सकती है और इसे 5-6 महीने के शेड्यूल में पूरा कर लिया जाएगा। इस खास फ‍िल्‍म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के लेखक इशिता मोइत्रा, सुमित रॉय और शशांक खेतान ने लिखा है। शशांक खेतान करण जौहर के साथ काफी समय से काम कर रहे हैं और अब वह निर्माता भी बने हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।