लाइव टीवी

Kareena Kapoor Birthday: जब 15 साल बड़े एक्‍टर को करीना कपूर ने किया था KISS, सीन देख फैंस रह गए थे दंग

Updated Sep 21, 2019 | 08:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर आज (21 स‍ितंबर) 39वां जन्‍मदिन मना रही हैं। करीना कपूर पर्दे पर काफी बोल्‍ड इमेज के ल‍िए जानी जाती हैं। वह खुद से पांच साल छोटे एक्‍टर को किस कर चुकी हैं।

Loading ...
kareena kapoor kiss with aamir khan

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर अदाकारा करीना कपूर आज (21 स‍ितंबर) 39वां जन्‍मदिन मना रही हैं। अपने जन्‍मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने पुश्‍तैनी घर पटौदी हाउस पहुंची हैं। यहां उनके साथ पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर भी मौजूद हैं। करीना कपूर पर्दे पर काफी बोल्‍ड इमेज के ल‍िए जानी जाती हैं। साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से डेब्‍यू करने वाली करीना कपूर खुद से पांच साल छोटे एक्‍टर को किस कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह स्‍क्रीन पर 15 साल बड़े एक्‍टर के साथ भी किसिंग सीन दे चुकी हैं।

यह बात साल 2009 में आई फ‍िल्‍म थ्री इड‍ियट्स की है। इसी फ‍िल्‍म में करीना कपूर खान ने 15 साल बड़े आमिर खान के साथ किस‍िंग सीन दिया था। फ‍िल्‍म में जब करीना कपूर अपनी शादी से भागकर आमिर खान से मिलने आती हैं और उन्‍हें एक लंबा सा किस करती हैं। आमिर खान जैसे सितारे को किस करना करीना के लिए काफी मुश्‍किल था लेकिन उन्‍होंने इसे बखूबी निभाया था।

इतना ही नहीं, वह 5 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ भी इंट‍िमेट हो चुकी हैं। 2016 में आई डायरेक्‍टर आर बाल्‍की की फ‍िल्‍म की एंड का में करीना कपूर बेहद बिंदास अवतार में नजर आई थीं। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने अर्जुन कपूर के साथ खूब किस किया था। 

इससे पहले भी वह अक्षय कुमार संग किसिंग सीन को लेकर चर्चा में रही थीं। अक्षय करीना से 13 साल बड़े हैं। 2009 में आई फ‍िल्‍म कमबख्‍त इश्‍क में करीना कपूर ने अक्षय कुमार को जबरदस्‍त किस किया था। एक पार्टी के दौरान का सीन था। इसके अलावा एक और फ‍िल्‍म में करीना ने अक्षय को स्‍मूच किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।