लाइव टीवी

पंचतत्व में विलीन हुईं मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा, टीवी सितारों ने दी अंतिम विदाई

Updated Aug 16, 2019 | 13:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने गुरुवार को जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली। 71 साल की एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थी।

Loading ...
vidya sinha last rites
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया
  • विद्या सिन्हा के अंतिम संस्कार में टीवी के कई एक्टर्स नजर आए
  • विद्या सिन्हा के अंतिम विदाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं

vidya sinha last rites: हिंदी फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। टीवी के कई एक्टर्स विद्या सिन्हा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। परिवार के अलावा एक्ट्रेस के करीबी रिश्तेदार अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। हाल ही में एक्ट्रेस के अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि विद्या सिन्हा आखिरी बार टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आई थी। इस सीरियल में वो दादी की भूमिका में दिखाई दे रही थीं।

विद्या सिन्हा के अंतिम यात्रा में कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर टीवी के कई एक्टर्स नजर आए। वहीं निधन की खबर सुनने के बाद टीवी एक्टर्स एक के बाद एक उनके घर पहुंच रहे थे। इसके अलावा कुल्फी कुमार बाजेवाला के स्टार्स भी दिखाई दिए। हालांकि इंडस्ट्री का कोई भी फेमस चेहरा नजर नहीं आया।

बता दें कि विद्या सिन्हा को लंग्स और कार्डिएक डिसऑर्डर की शिकायत थी। जिसकी वजह से उन्हें पिछले साल भी भर्ती कराया गया था। बीते दिनों हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

80 के दशक में विद्या सिन्हा हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने छोटी सी बात, कर्म, मुक्ति, पति पत्नी और वो, मीरा, सबूत, प्यारा दुश्मन, लव स्टोरी जैसी कई फिल्मों में काम किया था। इसके बाद आखिरी बार फिल्म जीवा में दिखाई दी थी, इसके साथ ही उन्हें सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में देखा गया था। बॉडीगार्ड में वो छोटे से किरदार में नजर आईं थी।

एक्ट्रेस के अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें सामने आई हैं। फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे की बात करें तो उन्हें साल 2000 में सीरियल बहु रानी में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो टीवी के कई सीरियल में नजर आईं। जिसमें दो हैं ना, भाभी और काव्याजंलि जैसी फिल्में शामिल हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।