लाइव टीवी

आमिर खान से कंगना रनौत तक, आजादी के मतवालों को सलाम करती हैं इन बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में

Bollywood stars movies for freedom fighters
Updated Aug 13, 2020 | 12:46 IST

Bollywood Films Freedom Fighters: देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है और इस मौके पर एक नजर डालते हैं स्वतंत्रता सेनानियों पर बनी बॉलीवुड फिल्मों और उनका किरदार निभाने वाले कलाकारों पर।

Loading ...
Bollywood stars movies for freedom fightersBollywood stars movies for freedom fighters
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जब बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों से दी आजादी को मतवालों को श्रद्धांजलि

मुंबई: बीते सालों में लोगों के पसंदीदा बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से देश की आजादी सुनिश्चित करने के लिए वीरता और ज्ञान के साथ लड़ाई लड़ी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हो जाए और इसके लिए वे अकल्पनीय दर्द से गुजरे। उनमें से कई को मातृभूमि को मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा।

15 अगस्त 2020 को, भारत एक बार फिर से खुशी और बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने भी इसमें अपनी भूमिका निभाई है। जब सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, और मंगल पांडे सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों का सम्मान करने की बात आती है तो बॉलीवुड कलाकारों ने उन्हें अपने ही अंदाज में सलामी दी है। आइए एक नजर डालते हैं उन लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों पर जिनमें मशहूर क्रांतिकारियों की भूमिका कुछ मशहूर कलाकारों ने निभाई।

1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)

फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' में सचिन खेडेकर, कुलभूषण खरबंदा, रजित कपूर, आरिफ जकारिया और दिव्या दत्ता ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। समीर चंदा द्वारा अभिनीत, फिल्म में 1941 से 1943 तक नाजी जर्मनी में सुभाष चंद्र बोस के जीवन को दर्शाया गया है।

2. सरदार (1993):
परेश रावल-स्टारर बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म- 'सरदार' देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित है। सरदार पटेल भारत के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्मों में परेश को सरदार पटेल, महात्मा गांधी के रूप में अन्नू कपूर, जवाहरलाल नेहरू के रूप में बेंजामिन गिलानी और मोहम्मद अली जिन्ना के रूप में श्री वल्लभ व्यास को दिखाया गया है।

3. गांधी (1982):
बेन किंग्सले की भूमिका वाली फिल्म 'गांधी' एक 1982 की ऐतिहासिक है, जो मोहनदास करमचंद गांधी उर्फ महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित है। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता-पूर्व युग में अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक असहयोग स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था। 11 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित, फिल्म 'गांधी' भारत में 30 नवंबर, 1982 को रिलीज हुई थी।

4. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी (2019)
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई है। भारत की प्रतिष्ठित योद्धा रानी की मुख्य भूमिका निभाने के साथ, कंगना ने इस फिल्म का सह-निर्देशन भी किया। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।

5. द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002):
द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह, भगत सिंह के जीवन पर आधारित है, जो एक भारतीय क्रांतिकारी थे और जिन्होंने 23 साल की छोटी उम्र में एक लोक नायक बनना शुरू कर दिया था। राजकुमार संतोषी द्वारा अभिनीत फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया है।

6. मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)
ऐतिहासिक जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग स्टार्स' बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक फिल्म है।मंगल पांडे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए सेवारत एक भारतीय सैनिक थे जिन्होंने देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।

केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे का जीवन और संघर्ष दिखाया गया है। 2005 में आमिर-स्टारर 'मंगल पांडे' चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।