लाइव टीवी

Janta Curfew के बीच साथ आए मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, बालकनी से बजाई ताली

Updated Mar 22, 2020 | 22:17 IST

Maliaka Arora And Arjun Kapoor: जनता कर्फ्यू के बीच मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर एक बार फिर साथ नजर आए। दोनों ने अपनी बालकनी से हौंसलाअफजाई करते हुए ताली बजाई।

Loading ...
Malaika Arora And Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के खिलाफ जनता कर्फ्यू का सेलेब्स ने पूरा सहयोग दिया।
  • बी टाउन के कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शाम पांच बजे अपनी बालकनी पर आए।
  • अर्जुन और मलाइका का ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील को बॉलीवुड सेलेब्स ने पूरा सपोर्ट किया है। शाम पांच बजे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ताली, घंटी या शंख बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स की हौंसला अफजाई की। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की फोटोज वायरल हो रही है। इसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। अर्जुन-मलाइका ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स का हौंसला बढ़ाया। 

फोटो में मलाइका अरोड़ा खान जहां व्हाइट और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह, अर्जुन कपूर और वरुण धवन वीडियो कॉल कर रहे हैं।   

इन सेलेब्स ने पोस्ट की वीडियो 
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर हौंसला अफजाई करते हुए वीडियो पोस्ट किए हैं। अमिताभ बच्चन जहां अपने पूरे परिवार के साथ छत पर खड़े होकर हौंसला बढ़ा रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या राय घंटी बजा रही हैं। 

अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह ऋतिक रोशन के साथ थाली पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वरुण धवन ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर हौंसला अफजाई की है।



भारत में कोरोना के इतने मामले
भारत में कोरोना वायरस के अभी तक 340 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 13,444 की मौत हो चुकी हैं।

दुनियाभर में  3,08,130 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार सुबह 11 बजे तक के हैं। चीन, इटली, स्पेन और ईरान भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं, भारत के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।