लाइव टीवी

Khushboo Patani: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस की बहन है फोटो में दिख रही ये लड़की, सेना में हैं लेफ्टिनेंट

Updated Jul 12, 2022 | 10:13 IST

Meet Disha Patani Sister Khushboo Patani: इस फोटो में भारतीय सेना की वर्दी पहने, दिल में देश सेवा का जज्बा लिए नजर आ रही है ये लड़की बॉलीवुड की एक बोल्ड अदाकारा की बहन है।

Loading ...
Disha Patani Sister Khushboo Patani
मुख्य बातें
  • यह लड़की बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी हैं।
  • खुशबू उम्र में दिशा से बड़ी हैं और उनसे कम ग्लैमरस एवं खूबसूरत नहीं हैं।
  • खुशबू ने अभिनय की बजाय देश सेवा को करियर के रूप में चुना। 

Meet Disha Patani Sister Khushboo Patani: बॉलीवुड में तमाम अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिनके भाई बहन उनसे प्रेरित होकर सिनेमा जगत में आते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों की लंबी फेहरिस्त है जिनके भाई बहनों ने करियर की दूसरी राह चुनी। इस फोटो में भारतीय सेना की वर्दी पहने, दिल में देश सेवा का जज्बा लिए नजर आ रही है ये लड़की बॉलीवुड की एक बोल्ड अदाकारा की बहन है।

हो सकता है तस्वीर देखकर आपने इसे पहचान लिया हो लेकिन अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए तो हम आपको बताते हैं कि ये लड़की कौन है। यह लड़की बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी हैं। खुशबू उम्र में दिशा से बड़ी हैं और उनसे कम ग्लैमरस एवं खूबसूरत नहीं हैं। खुशबू ने अभिनय की बजाय देश सेवा को करियर के रूप में चुना। 

खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा का काम भी करती हैं। खुशबू पटानी (Khushboo Patani) के पास एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज है जिसमें वह अपनी तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो साझा करती हैं। हालांकि वह मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। खुशबू के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के ऑफिसर हैं।

सेना में होने की वजह से खुशबू की फिटनेस जबरदस्त है। वो वर्कआउट करते अपने वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। खुशबू की वॉल पर लोग उनके फिटनेस वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। खुशबू की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। खुशबू की वॉल पर इंडियन आर्मी को लेकर भी कई पोस्ट देखी जा सकती हैं।

बहन दिशा पाटनी के साथ भी उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तस्वीरों में दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी की काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।