लाइव टीवी

Mollywood Actor: लॉकडाउन में तीन फुट के एक्टर ने रचाई शादी, मिली अपनी हाइट की बेगम

Updated Jun 08, 2020 | 11:55 IST

Mollywood Actor: मॉलीवुड के एक्टर फिरोज ने लॉकडाउन में शादी रचा दी है। तीन फुट के एक्टर ने अपनी ही हाइट की लड़की से शादी की। फिरोज ने बताया कि इस शादी को देखने के लिए कई लोग जमा हो गए थे।

Loading ...
Mollywood Actor Feroz
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में तीन फुट के एक्टर फिरोज शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • फिरोज के बेगम की हाइट भी लगभग तीन फीट ही है।
  • फिरोज की शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

मुंबई. लॉकडाउन के बावजूद कई लोग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इनमें से एक ही तीन फुट के एक्टर फिरोज। फिरोज ने रविवार को निकाह रचाया है। उनकी बेगम की हाइट भी तीन फिट ही है। उनकी शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

फिरोज ने कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में अपनी तीन फुट की जैनब से शादी की थी। दरअसल वह अपने दोस्त के घर गए थे। यहां दोस्त की भाभी ने उन्हें देख लिया। वह भी अपनी तीन फुट की बहन के लिए लड़का ढूंढ रही थीं। 

फिरोज बताते हैं कि इसके बाद बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की मंजूरी के बाद से ही ये रिश्ता तय हो गया। फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले निकाह होना था, लेकिन अचानक से लॉकडाउन लग गया। अब शादी के लिए परमिशन ली है। 

इन फिल्मों में किया है काम 
फिरोज ने मॉलीवुड की फिल्में- डाक्टर दिल वाला, मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना और मस्त पहलवान, पड़ोसी परेशान में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र मालेगांव की फिल्म इंडस्ट्री को मॉलीवुड कहा जाता है। 

अपनी शादी पर उन्होंने कहा कि बारात घर में केवल घर के ही कुछ मेंबर्स मौजूद थे। हालांकि, हमें देखने के लिए कई लोग एकत्र हो गए थे। बकौल फिरोज- 'शादी के लिए जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है।' फिरोज अब बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं।

लॉकडाउन में शादी के नियम 
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। शादी से जुड़े समारोह का आयोजन सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए किया जा सकता है।
 
लॉकडाउन में इससे पहले हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेंकोविक शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, कोरोना वायरस के कारण ऋचा चड्ढा- अली फजल और वरुण धवन-नताशा दलाल ने भी शादी का प्रोग्राम टाल दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।