लाइव टीवी

मौनी रॉय ने बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर की बोल्ड फोटो, डीप नेक गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Updated Jan 10, 2022 | 12:37 IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है जिसके बाद वो खबरों में आ गई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो।
  • गोल्डन कलर के डीप नेक गाउन में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज।
  • मौनी रॉय के बोल्ड लुक के कायल हुए फैंस।

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौनी फैंस के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो अपनी फिल्मों और काम के साथ- साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

फैंस कर रहे तारीफ

मौनी ने हाल ही में अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके चलते वो चर्चा में आ गई हैं। मौनी ने अपनी जो तस्वीर शेयर की उसमें वो गोल्डन कलर का बैकलेस प्लंजिंग नेकलाइन बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए हैं। इसके साथ मौनी ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप किया। उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और काजल से अपना आइ मेकअप किया और मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा। मौनी का ये ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

2007 में एक्टिंग डेब्यू

2007 में उन्‍होंने स्‍टार प्‍लस के लोकप्र‍िय शो क्‍योंकि सास भी कभी बहू से डेब्‍यू किया था, शो में वो कृष्णा तुलसी के रोल में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कहो ना यार है, कस्तूरी और दो सहेलियां जैसे सीरियल में काम किया लेकिन इसके बाद उनको पहचान लाइफ ओके पर प्रसार‍ित होने वाले शो देवों के देव...महादेव से मिली। एक्टिंग से पहले मौनी अपने डांस को लेकर काफी फेमस थीं। मौनी ने ज़रा नच के दिखा शो में अपने डांस का जादू बिखेरा था। 2008 में मौनी इस शो की विनर भी रही थीं।

फिल्मों में भी किया काम

28 सितंबर 1985 को मौनी रॉय का जन्‍म पश्‍च‍िम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। उनके प‍िता अन‍िल रॉय अधीक्षक थे जबकि उनकी मां मुक्‍ति रॉय थियेटर आर्टिस्ट थीं। मौनी रॉय टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं और उन्‍होंने अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गोल्‍ड से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके बाद वो 2019 में राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। वो जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वॉल्टर में भी काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।