लाइव टीवी

बच्चों संग नहीं-अकेले रहना पसंद करती हैं नीतू कपूर? लॉकडाउन में बेटी को ससुराल भेजने के लिए थीं परेशान!

Updated May 14, 2021 | 09:36 IST

Neetu Kapoor likes Privacy: बॉलीवुड की सुपर मॉम्स की लिस्ट में नीतू कपूर ‌शामिल हैं। अपने बच्चों के साथ वह अपने एक्टिंग करियर को भी बेहतरीन तरीके से संभालती हैं।

Loading ...
बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर
मुख्य बातें
  • महामारी के समय नीतू कपूर और रिद्धिमा रहती थीं एक साथ, बेटी रिद्धिमा के जाने पर नीतू कपूर हैं खुश।
  • अपने बच्चों को उनकी जिंदगी में व्यस्त रहने देती हैं नीतू कपूर, खुद की प्राइवेसी है उन्हें बेहद पसंद।
  • लॉकडाउन में नीतू के साथ रहती थीं रिद्धिमा, वापस भेजने के लिए रहती थीं परेशान।

नीतू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक अभिनेत्री होने के साथ वह एक मां भी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लंबा समय अपने फिल्मों को देने के बाद नीतू कपूर ने एक्टर ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 15 सितंबर 1980 और 28 सितंबर 1982 के दिन नीतू कपूर और ऋषि कपूर के घर रिद्धिमा और रणबीर कपूर ने जन्म लिया था।

आज नीतू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बेहतरीन मां के तौर पर प्रख्यात हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने यह साझा किया था कि वह अपने बच्चों से ज्यादा अकेले रहना पसंद करती हैं। उन्होंने यह बताया था वह नहीं चाहती हैं कि उनके बच्चे उनके साथ ज्यादा रहें क्योंकि वह एक इंडिपेंडेंट महिला हैं और उन्हें अपना प्राइवेट टाइम पसंद है। फिलहाल, रिद्धिमा कपूर वापस अपने घर चली गई हैं और रणबीर कपूर अपनी‌ लेडी लव आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। 

रिद्धिमा कपूर को वापस भेजने के लिए रहती थीं परेशान:
लाॅकडाउन की वजह से रिद्धिमा कपूर नीतू कपूर के साथ रहती थीं लेकिन बाद में वह अपने घर वापस चली गई थीं। लॉकडाउन की बात बताते हुए नीतू कपूर ने यह कहा था कि वह हमेशा अपने बच्चों को कहती हैं कि दिल में रहो लेकिन मेरे सर पर मत चढ़ो। उन्होंने बताया कि जब महामारी के दौरान रिद्धिमा उनके साथ रहती थीं तब वह उन्हें वापस भेजने के लिए बेहद उत्तेजित हो जाती थीं।

नीतू कपूर के परेशानी की वजह यह भी थी कि रिद्धिमा कपूर के पति भरत अकेले रहते थे इसलिए वह रिद्धिमा को जल्दी भेजना चाहती थीं। वह बार-बार रिद्धिमा को वापस जाने के लिए कहती थीं क्योंकि उन्हें अपनी प्राइवेसी बेहद पसंद है। इस बारे में कहते हुए उन्होंने बताया कि वह एक स्वतंत्र महिला हैं और उन्हें अपने बच्चों के साथ रहना ज्यादा पसंद नहीं है।

जब उनके बच्चे उनसे मिलने आते हैं तब‌ वह बेहद खुश होती हैं लेकिन वह चाहती हैं कि उनसे मिलने के कुछ दिनों बाद उनके बच्चे वापस अपनी जिंदगी में जल्दी व्यस्त और सेटल हो जाएं। वह अपने बच्चों से जुड़े रहना चाहती हैं लेकिन हमेशा उनसे मिलने से परहेज करती हैं। उन्हें इस तरह की जिंदगी से बेहद प्यार है।

पहले अपने बच्चों को लेकर बेहद संवेदनशील थीं नीतू:
पुराने दिनों को याद करते हुए नीतू ने बताया कि जब उनकी बेटी रिद्धिमा लंदन पढ़ने जाती थीं तो वह बहुत दिनों तक अपने बेटी की याद में रोती थीं। जब भी रिद्धिमा से मिलने कोई आता था और गुड बाय कह कर चला जाता था तब वह रोना शुरू कर देती थीं। लेकिन कुछ सालों बाद जब रणबीर कपूर की बारी आई तब इसके बिल्कुल उलट होता था। जिसकी वजह से रणबीर कपूर यह कहते थे कि उनकी मां उनसे प्यार नहीं करती हैं लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि नीतू कपूर को अब इस तरह से जीने की आदत हो गई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।