लाइव टीवी

'अच्छे रिश्तों वाले लोग हैं सबसे अमीर'- जन्मदिन के बाद Neetu Kapoor ने लिखा ऐसा पोस्ट, शेयर कीं तस्वीरें

Updated Jul 09, 2020 | 08:08 IST

Neetu Kapoor Birthday Post: पति ऋषि कपूर की मौत के बाद पहले जन्मदिन पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जन्मदिन के बाद नीतू कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें
मुख्य बातें
  • जन्मदिन के बाद नीतू कपूर ने शेयर कीं परिवार के साथ तस्वीरें
  • परिजनों के प्यार और सहारे को लेकर लिखा पोस्ट
  • पति ऋषि कपूर के निधन के बाद मनाया पहला बर्थडे

मुंबई: नीतू कपूर ने बीते बुधवार को परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी ने अपना 63वां जन्मदिन मना रही थीं। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की झलक शेयर की थी और अब नीतू ने खुद खास दिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

उनके जन्मदिन पर बेटे रणबीर कपूर, रिद्धिमा, फिल्म निर्माता करण जौहर और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। एक फोटो में, रणबीर को जश्न के बीच अपनी मां के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर नीतू ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि रिद्धिमा को एक सफेद पोशाक के साथ देखा जा सकता है। दूसरी ओर, रणबीर हरे रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं।

'अच्छे रिश्ते वाले लोग होते हैं सबसे अमीर'
'कभी-कभी' फिल्म की एक्ट्रेस ने पोस्ट में तस्वीरों के साथ कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, 'अच्छे रिश्ते रखने वाले लोग सबसे अमीर होते हैं !!! हम सभी को हमेशा अपने प्रियजनों से प्यार और सहारे की जरूरत पड़ती है। आज मैं सबसे अमीर महसूस कर रही हूं।'

यहां आप नीतू कपूर की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरें देख सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल में पति और महान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की घटना से नीतू कपूर लगातार उबरने की कोशिश कर रही हैं और उनका परिवार लगातार इसमें उनका साथ दे रहा है।

अगर उनके करियर की बात करें तो नीतू ने बतौर लीड एक्ट्रेस 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' में देखा गया था। फिल्म साल 2013 में रिलीज़ हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।