लाइव टीवी

Rishi kapoor Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर-आलिया सहित पहुंचे ये सितारे

Updated Apr 30, 2020 | 17:16 IST

Rishi Kapoor News: मुंबई के चंदनवाड़ी क्रीमेशन में ऋषि कपूर का दाह संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में 21 लोगों की मौजूदगी में ऋषि को अंतिम विदाई दी गई....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।
  • तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को सर एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
  • बुधवार को अस्पताल में ही ऋषि ने आखिरी सांस ली।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को सर एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यहीं ऋषि कपूर ने बुधवार को आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर को अंतिम बार देखने के लिए फैमिली मेंबर्स बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में पहुंचे थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार हो चुका है। ऋषि कपूर का शव एंबुलेंस में ले जाकर मुंबई के चंदनवाड़ी क्रीमेशन में उनका दाह संस्कार हुआ।पिता को मुखाग्नि देने के लिए रणबीर कपूर शमशान घाट पर पहुंचे थे। रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी लोकेशन पर नजर आईं।
ऋषि कपूर के पंचतत्व में विलीन होने से पहले उनको अंतिम विदाई देने के लिए चुनिंदा फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि के अंतिम संस्कार में सिर्फ 21 लोगों को ही आने की अनुमित दी गई। 


मुंबई के चंदनवाड़ी क्रीमेशन में ऋषि का दाह संस्कार हुआ। इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, प्रोड्यूसर बिमल पारेख, नताशा नंदा, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जयराम, राहुल रवैल और रोहित धवन शामिल हुए। 


मालूम हो ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां एक साल उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 को देश लौटे। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार रात को फिर उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां आज (30 अप्रैल) उनका निधन हो गया।


पीएम ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड स्टार्स और अलग-अलग फील्स के सेलिब्रिटी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।