लाइव टीवी

Neha Kakkar को Rohanpreet Singh ने ऐसे किया शादी के लिए राजी, नए गाने Nehu Da Vyah में दिखी लव स्टोरी

Updated Oct 21, 2020 | 12:37 IST

NEHU DA VYAH Song: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब हाल ही में दोनों का पहला नया गाना नेहू दा व्याह आज रिलीज हो गया है...

Loading ...
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह।
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो भी पोस्ट किया था।
  • वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ढोल बाजों पर पर डांस करते और हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे।
  • अब नेहा और रोहनप्रीत का पहला नया गाना नेहू दा व्याह आज रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ दिन पहले ही अपने फैंस को उस समय हैरान कर दिया था जब उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसके बाद से ही नेहा और रोहन की शादी की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे। अब इसी बीच नेहा और रोहनप्रीत का पहला नया गाना नेहू दा व्याह आज (21 अक्टूबर) रिलीज हो गया है। 

नेहू दा व्याह एक रोमाटिक गाना है। जिसमें नेहा क्ककड़ और रोहनप्रीत की लव स्टोरी दिखाई गई है। कैसे रोहनप्रीत रात में नेहा कक्कड़ से मिलने उनके घर जाते हैं। फैमिली से बचते बचाते रोहनप्रीत और नेहा प्यार करते दिख रहे हैं। नेहू दा व्याह में रोहनप्रीत अलग अंदाज में नेहा कक्कड़ को प्रपोज भी करते दिख रहे है। प्रपोजल के जवाब में नेहा कक्कड़ भी रोहनप्रीत से शादी के लिए हां कह देती हैं। खास बात ये है कि इस गाने को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दोनों ने मिलकर गाया है। रिलीज होते ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

नेहा-रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का आ चुका वीडियो
मंगलवार को नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ढोल बाजों पर पर डांस करते और हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे। वीडियो में दोनों एक दूसरे के गले मिलते दिखे। इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा था, 'नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगा। तब तक मेरे फैंस के लिए एक छोटा सा तोहफा। ये है हमारे रोके की सेरेमनी की वीडियो क्लिप। मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परिवार से प्यार करती हूं। थैंक्यू मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ यानी मम्मी पापा। बेस्ट इवेंट के लिए थैंक्यू।'


कौन हैं रोहनप्रीत सिंह
रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। उन्होंने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे। इन दो शोज से ही रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। पटियाला, पंजाब में पैदा हुए रोहनप्रीत सिंह सिर्फ 26 (1 दिसंबर 1994) साल के हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।