लाइव टीवी

निक जोनस ने पहली बार की बेटी मालती के बारे में बात, कहा- लाइफ खूबसूरत है

Updated May 17, 2022 | 16:31 IST

एक्ट्र्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल एक बेटी के पेरेंट्स बने थे, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। निक जोनस ने पहली बार बेटी के बारे में बात की। जानें पॉप सिंगर ने क्या कहा।

Loading ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल बेटी के पेरेंट्स बने थे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद मालती को 100 दिन एनआईसीयू में रहना पड़ा था और इसके बाद वो अपने घर वापस आईं, जिससे उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं। अब निक जोनस ने पहली बार पिता बनने के बाद बेटी मालती के बारे में बात की और बताया कि उनके आने के बाद लाइफ कैसी है। इस बारे में निक ने कहा, 'लाइफ खूबसूरत है। वह एक तोहफा हैं और हम ब्लेस्ड हैं कि वह वापस आ गई हैं। यह अब एक बहुत बड़ा परिवार है, मेरे भाइयों के बच्चे हैं, जोनास परिवार बढ़ता रहता है।' देखें ये वीडियो।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।