लाइव टीवी

Pankaj Tripathi In 83: रणवीर सिंह की 83 में ऐसा होगा पंकज त्रिपाठी का लुक, निभाएंगे ये खास किरदार

Updated Jan 24, 2020 | 12:11 IST

नेशनल अवॉर्ड जीते चुके एक अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी जल्‍द ही रणवीर स‍िंंह की फ‍िल्‍म 83 में नजर आएंगे। मेकर्स ने उनका फर्स्‍ट लुक जारी कर द‍िया है।

Loading ...
Pankaj Tripathi in 83

Pankaj Tripathi In 83:  अपने किरदारों में दमदार एक्टिंग के बूते जान फूंक देने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को आज कौन नहीं पहचानता है? गैंग्‍स ऑफ वासेपुर, फुकरे, न्‍यूटन, स्‍त्री, बरेली की बर्फी, लुकाछुपी जैसी अनगिनत फ‍िल्‍मों में उन्‍होंने अपने अभिनय से अलग जगह बनाई है। अब पंकज त्रिपाठी रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 में मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। 

नेशनल अवॉर्ड जीते चुके एक अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी का 83 फ‍िल्‍म्‍ से फर्स्‍ट लुक जारी कर द‍िया है। तस्‍वीर में कोट पहने पंकज काफी कूल नजर आ रहे हैं। इस फ‍िल्‍म में वह पूर्व क्रिकेटर। पीआर मान सिंह का रोल निभाएंगे। वह भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे थे और उन्‍हीं की अगुवानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 83 का विश्‍व कप जीता था। 

बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पास 2020 में रिलीज होने वाले 9 प्रोजेक्‍ट्स हैं। रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 के अलावा वह इरफान खान की फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम में भी अहम रोल निभा रहे हैं। उधर, जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म यानि गुंजन सक्‍सेना की बायोपिक में भी वह नजर आने वाले हैं। 

राजकुमार राव के साथ फ‍िल्‍म न्‍यूटन और स्‍त्री में नजर आ चुके पंकज एक बार फ‍िर राजकुमार संग दिखेंगे फ‍िल्‍म रूही आफजा में। इसी के साथ अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्‍हाजी, कंगना रनौत की पंगा, अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार और अनुराग बसु की एक फ‍िल्‍म में भी पंकज त्रिपाठी को लिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।