लाइव टीवी

प्रिया प्रकाश वारियर ने विजय देवराकोंडा के साथ शेयर की फोटो, क्रेजी हुए फैंस ने किए ये कमेंट

Updated Aug 08, 2019 | 15:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस लगातार कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priya Prakash Varrier and Vijay Devrakonda

इंटरनेट सेंसेशन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से कई बार फैंस को दीवाना बना चुकी हैं, वो अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो मशहूर फिल्म अर्जुन रेड्डी के एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ नजर आ रही हैं। 

इस फोटो में प्रिया मिडी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने सिल्वर स्नीकर्स पहने हैं। अपने इस लुक के साथ प्रिया ने अपने बालों को पिन अप किया, जिसमें वो काफी खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ विजय स्ट्रिप वाली पैंट्स और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, इसमें उनके बाल और दाढ़ी दोनों बढ़े हुए हैं जो उन्हें हॉट लुक दे रहे हैं। इसके साथ विजय फ्लिप फ्लॉप पहने हुए हैं। दोनों की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

प्रिया और विजय की फोटो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ने कमेंट किया है कि वो जल्द दोनों को साथ काम करते देखना चाहते हैं। दोनों के अधिकतर फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट कर हार्ट यानी दिल बनाया है। 

बॉलीवुड में एंट्री करेंगी प्रिया प्रकाश

प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से एंट्री करने वाली हैं। फिल्म में प्रिया के अलावा अरबाज खान, प्रियांशु चटर्जी, असीम अली खान और मुकेश ऋषि नजर आएंगे, फिल्म को प्रशांत ममबुली डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं इसके प्रोड्यूसर चंद्रशेखर एस. के, मनीष नायर और रोमल गिलबर्ट हैं।  श्रीदेवी बंगलो का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें प्रिया, प्रियांशु चटर्जी के साथ रोमांस करती नजर दिखी थीं। टीजर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। बोनी कपूर ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। वहीं विजय देवराकोंडा की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म डियर कॉमरेड में नजर आए थे जो 26 जुलाई को रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।