लाइव टीवी

Priyanka Chopra के बिकिनी लुक को देख पति निक जोनस हुए क्लीन बोल्ड, देखें कपल की ऐसी ही 5 हॉट फोटोज

Updated Aug 30, 2021 | 11:36 IST

Hot Pics: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनस के साथ हॉट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक्ट्रेस रेड बिकिनी में हैं और पति उनकी हॉटनेस के दीवाने हो रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
priyanka chopra and nick jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हैं बी-टाउन के हॉट कपल
  • दोनों की रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
  • ​कपल ने इससे पहले भी शेयर की हैं कोजी फोटोज

Priyanka Chopra and Nick Jonas hot pics: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शुरू से ही लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। बी-टाउन में उनकी जोड़ी की धूम है। अक्सर उनकी कोजी फोटोज सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इन दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक जोनस के साथ कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें ​प्रियंका रेड कलर की बिकिनी में बीच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनकी हॉटनेस को देख पति निक क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

प्रियंका ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, स्नैक्स यानी नाश्ता। प्रियंका के इस मजाकिया कमेंट के फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह निक जोनस की पसंदीदा स्नैक हैं। वहीं इस तस्वीर को देख परिणीति चोपड़ा भी अपने जीजू की टांग ​खींचने में पीछे नहीं हटती।

परिणाति ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, जीज, मिमि। ये क्या हो रहा है। इंस्टाग्राम पर परिवार भी है। आंखे बंदकर लाइक और हिट बटन दबाने की कोशिश करती हूं। परिणीति के इस मजेदार कमेंट से फैंस का जोश और बढ़ गया है। वह भी कपल की इस फोटो में जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा बि​किनी में समुद्र के किनारे लेटी हुई हैं और वो सन बॉथ को इंजॉय कर रही हैं। वहीं उनके पति निक जोनस उन पर छुरी काटे से काटते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये लवी-डवी मोमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इससे पहले भी प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे के साथ हॉट और कोजी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कभी वो आपस में किस करते हैं तो कभी वीडियो के बहाने मस्ती करते हैं। उनका ये दिलकश अंदाज हर किसी को खूब भाता है। 

प्रियंका और निक जोनस शादी के समय से ही चर्चाओं में थे। दोनों की उम्र में अंतर होने की वजह से कई लोगों ने इसका मजाक भी बनाया, लेकिन कपल पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।