लाइव टीवी

Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर चढ़ा बॉलीवुड का 'बुखार', आयुष्मान के गाने पर किया डांस

Updated Oct 10, 2019 | 00:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर भी बॉलीवुड का रंग चढ़ने लगा है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे आयुष्मान खुराना के गाने 'मोरनी बनके' पर झूम रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra, Nick Jonas
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड गाने पर थिरके निक जोनस
  • 'मोरनी बनके' पर निक का वीडियो हुआ वायरल
  • निक ने प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक की तारीफ की

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। उनके पति हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस को भी द स्काई इज पिंक बहुत पसंद आई। प्रियंका और निक लोकप्रिय सेलेब कपल्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल ही शादी रचाई थी। निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका से शादी के बाद निक पर भी बॉलीवुड का असर साफ नजर आता है। कई बार उन्हें बॉलीवुड के गानों पर थरकते हुए देखा गया है। हाल ही में निक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आयुष्मान खुराना के गाने पर डांस कर रहे हैं। पिछले साल आई फिल्म बधाई हो का गाना 'मोरनी बनके' काफी पॉपुलर हुआ था। लगता है ये पार्टी नंबर निक को भी काफी पसंद आया है, तभी तो वे इस गाने पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान निक ऑरेंज रंग के सूट में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब निक ने किसी बॉलीवुड गाने पर डांस किया हो। इससे पहले वे अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के गाने 'हौली हौली' पर भी झूमते हुए दिख चुके हैं। इसमें उनके साथ प्रियंका भी डांस कर रही थीं।

प्रियंका की अगर बात करें तो 3 साल बाद वे फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में हैं। शोनाली बोस की ये फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।