लाइव टीवी

Ranveer Singh के इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने किया खूब डांस, इस तरह मनाया वैलेंटाइन डे

Updated Feb 15, 2020 | 08:31 IST

Nick Jonas Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर निक जोनस संग उनका एक वीडियो सामने आया है।

Loading ...
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • हाल ही निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है।
  • प्रियंका चोपड़ा की तरह निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
  • उनके इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी बिजी चल रही हैं। हाल ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन का एक वीडियो निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। वहीं उनके इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का गाना आंख मारे लोगों के बीच खूब हिट हुआ था। इस गाने में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आईं थी। बता दें कि इस गाने पर निक जोनस खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनका साथ प्रियंका चोपड़ा दे रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा- 'प्री शो डांस पार्टी मेरे वैलेंटाइन के साथ'। ये पहली बार नहीं जब निक जोनस बॉलीवुड गानों में डांस करते दिखाई दिए हो। इससे पहले भी उन्होंने बॉलीवुड गानों पर खूब डांस किया था।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक जोनस को बॉलीवुड गाने खूब पसंद आते हैं। वहीं निक जोनस के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-तुम दोनों काफी क्यूट हो। एक यूजर ने लिखा मैं तुम दोनों के बच्चे को देखना चाहता हूं। एक और अन्य यूजर ने लिखा- प्यार कैसे तुम दोनों इतने खुश हो। बता दें कि निक के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।