लाइव टीवी

Priyanka Chopra ने भरी महफिल में पति निक जोनस संग किया लिप लॉक, वीडियो हुआ वायरल

Updated Oct 22, 2019 | 18:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों लिप लॉक करते दिख रहे हैं। यह वीडियो इतना क्यूट है कि सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...
Priyanka Chopra with Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लिप लॉक करते दिख रहे हैं
  • प्रियंका- निक का यह वीडियो कॉन्सर्ट के दौरान का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
  • इससे पहले भी कई बार दोनों सरेआम किस करते नजर आ चुके हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सबसे चर्चित और मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने पिछले साल जोधपुर में शादी की थी और इसके बाद से ही दोनों अक्सर खबरों में रहते हैं। अब दोनों एक बार फिर खबरों में हैं और इसकी वजह है सामने आया उनका एक वीडियो। 

दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका अपनी जेठानी डेनियल के साथ ऑडिटोरियम के वीआईपी एरिया में खड़ी नजर आ रही हैं। तभी जोनस ब्रदर्स वहां से गुजरते हैं और गाने के बीच में ही अपनी- अपनी पत्नियों को किस करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि केविन अपनी पत्नी डेनियल के पास से गुजरते हुए उन्हें किस करते हैं और तभी उनके पीछे आ रहे निक जोनस भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ लिप लॉक करते हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने सरेआम एक दूसरे को किस किया हो। इससे पहले भी दोनों कोई बार किस करते नजर आ चुके हैं। पहले प्रियंका ने खुद निक के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक इवेंट के दौरान दोनों किस करते दिख रहे हैं। यह तस्वीर स्विट

वहीं इससे पहले दोनों की फोटो उस समय भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं जब दोनों अपनी कार का इंतजार कर रहे थे कि तभी बात करते करते दोनों एक दूसरे को किस भी करते हैं। उनकी यह तस्वीरें कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स की थीं।

बता दें कि पिछले साल 1 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। पहले इस कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों ने शादी की। चार दिन तक शादी की रस्‍में उम्‍मेद भवन में ही पूरी हुईं। इस शाही शादी में 200 मेहमान शामिल हुए जिन्‍हें हेलीकॉप्‍टर से सीधे उम्‍मेद भवन ले जाया गया था।

मालूम हो कि दोनों ने पिछले साल 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। तीन दिनों तक चली इस शादी में उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस शाही शादी में 200 मेहमान शामिल हुए जिन्‍हें हेलीकॉप्‍टर से सीधे उम्‍मेद भवन ले जाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।