लाइव टीवी

[Photos] मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, 21 साल में इतना बदल गया लुक

Updated Mar 28, 2021 | 12:36 IST

Priyanka Chopra modelling days: प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपने मॉडलिंग के दिनों की फोटोज शेयर करती हैं। प्रियंका ने महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
  • प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर मॉडलिंग की फोटोज शेयर करती हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा हमेशा नए सुंदर रूप में उनकी तस्वीर सामने आती है। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 21 साल से एक्टिव हैं। प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग में अपना करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद पहले मिस वर्ल्ड का खिताब, फिर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और अब हॉलीवुड में प्रियंका अपनी एक्टिंग का लोह मनवा चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपने मॉडलिंग के दिनों की फोटोज शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की। फोटो के साथ उन्होंने बताया कि वह महज 17 साल की थीं। 

प्रियंका चोपड़ा का स्वीट और मिनिमल मेकअप आज उनके फुल-ग्लैम लुक से काफी हटकर है। प्रियंका चोपड़ा को लिपकलर के साथ खेलना पसंद है और हमेशा नए सुंदर रूप में उनकी तस्वीर सामने आती है। 

बिकिनी में दिखाया हॉट लुक 
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिन बिकिनी की फोटो भी शेयर करते हैं। इसमें वह बिकिनी के साथ बिंदी में नजर आई थीं। मॉडलिंग की शुरुआत पर प्रियंका ने बताया था की उनकी मां मधु चोपड़ा ने बेटी की कुछ फोटोज कॉन्टेस्ट में भेजी थीं। ये फोटो सिलेक्ट हो गई थीं।

प्रियंका को उस कॉन्टेस्ट से कॉल आया। इस कॉम्पिटीशन प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया था। इसी कॉन्टेस्ट के बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम किया। 


मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट से पहले हुआ हादसा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब द अनफिनिश्ड में बताया कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले वह हादसा का शिकार हो गई थीं। प्रियंका ने बताया कि हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हुए अपने माथे को जला लिया था। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि उन्होंने बाल की मदद से छिपाया था। मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक लट था। मैंने उसे बेहद ही कूल अंदाज में पेश किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।