लाइव टीवी

शादी के बाद बढ़ता जा रहा है प्र‍ियंका चोपड़ा और नि‍क जोनस का रोमांस, इन फोटोज में देखें दोनों की नजदीक‍ियां

Updated Sep 17, 2020 | 18:10 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर एक- दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं दोनों की सबसे रोमांटिक तस्वीरें।

Loading ...
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर में की थी निक जोनस से शादी
  • शादी के बाद से दोनों अक्सर करते हैं एक- दूसरे के लिए प्यार का इजहार
  • देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी जो काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद से ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और एक दूसरे के लिए अपना प्यार बयां करते हैं और दोनों के बीच का प्यार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हम आपको दिखा रहे हैं उनकी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें। 

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के बारे में बात की थी और उनकी आदत के बारे में बताया था। प्रियंका ने बताया था कि निक सुबह जागने के बाद सबसे पहले देखना पसंद करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि वह अपने नींद से भरे सोते चेहरे को छिपाने के लिए कुछ मॉइस्चराइजर और काजल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन निक के लिए, यह सब बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता।

प्रियंका ना केवल अपने पति के बेहद करीब हैं बल्कि उनकी फैमिली से साथ भी एक्ट्रेस का स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है। वो निक के भाईयों जो जोनस और केविन जोनस व उनकी पत्नियों सोफी टर्नर व डेनियल जोनस संग वेकेशंस पर जाती रहती हैं और उनकी मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अलावा एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। अब वो राजकुमार राव के साथ फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कालिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी फिल्म में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।