लाइव टीवी

गणेश चतुर्थी पर प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, स्पेशल थ्रोबैक फोटो के साथ शेयर किया पोस्ट

Updated Aug 22, 2020 | 13:37 IST

प्रियंका चोपड़ा ने पिता के साथ एक पुरानी खास तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट में गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रियंका चोपड़ा ने गणेश चतुर्थी पर शेयर किया पोस्ट
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने पिता के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो
  • सोशल मीडिया पर फैंस को दी गणेश चतुर्थी की बधाई
  • लॉकडाउन के बीच गणपति के स्वागत को लेकर दिया मैसेज

मुंबई: खुशी के रंग में रंगा हुआ आज पूरा देश 'गणपति बप्पा मोर्या' के जयकारे के साथ गणपति का स्वागत कर रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आम लोगों से लोकप्रिय बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी उत्सव मना रहे हैं। साथ ही स्टार्स इस अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस मौके पर पिता की तस्वीर के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ गणपति उत्सव के दौरान ली गई एक प्यारी थ्रोबैक फोटो साझा की है।

तस्वीर में प्रियंका और उनके पिता दोनों को भगवान गणेश की पूजा करते नजर आ रहे हैं। पीसी हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रही हैं। उनके पिता भी मुस्कान के साथ पूजा करते दिख रहे हैं।

पिता की तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट:

तस्वीर को साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा - 'इस साल गणेश चतुर्थी समारोह सामान्य से अलग हो सकता है लेकिन आत्मा और विश्वास हमेशा एक ही रहेगा। इस त्योहार से हम सभी के लिए एक नई शुरुआत होगी, #HappyGaneshChatththi'

इस बीच अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो काम के मोर्चे पर प्रियंका चोपड़ा की पाइपलाइन में बड़े प्रोजेक्ट हैं। हॉलीवुड में कदम आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कई ऑनलाइन सीरीज के प्रोजेक्ट्स भी अभिनेत्री ने साइन किए हैं।

जल्द आएगी प्रियंका की बायोग्राफी:
गौरतलब है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अपने फैंस को जल्द एक खुशखबरी देने वाली हैं। उन्‍होंने अपनी बायोग्राफी पूरी कर ली है और जल्‍द वह र‍िलीज भी होने वाली है। उनकी बायोग्राफी का नाम होगा 'अनफ‍िनिश्‍ड'। प्रियंका ने खुद फैंस को यह गुड न्‍यूज देते हुए बायोग्राफी की झलक साझा की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।