लाइव टीवी

Priyanka Chopra ने अपनी किताब 'UNFINISHED' में किया खुलासा, डायरेक्‍टर चाहता था गाने में दिखे मेरी 'चड्डी'

Updated Feb 09, 2021 | 19:19 IST

Priyanka Chopra book UNFINISHED: प्रियंका चोपड़ा की बिताब अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज हो चुकी है और इस किताब में उन्‍होंने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाले हैं।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं।
  • हाल ही में उनकी बिताब अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज हुई है।
  • इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने किए हैं कई अहम खुलासे।

Priyanka Chopra book UNFINISED: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बिताब अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज हुई है। यह किताब काफी पहले से चर्चा में है। इस किताब में उन्‍होंने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह किताब उनके संघर्ष के दिनों की कहानी से लेकर सफलता के शिखर की कहानी बयां करती है। प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी को खोलकर रख दिया है। 

हैरान करता है ये किस्‍सा
प्रियंका चोपड़ा किताब में लिखती हैं एक फ‍िल्‍म के गाने की शूटिंग हो रही थी। यह बड़े बजट की फ‍िल्‍म थी और गाना भी चार मिनट लंबा था। इसलिए उन्‍होंने डायरेक्‍टर से पूछा कि वह ज्‍यादा कपड़े पहन लेती हैं ताकि जल्‍दी उनका शरीर ना नजर आए। डायरेक्‍टर के कहने पर उन्‍होंने अपने स्‍टाइलिस्‍ट से बात की और पूरी परिस्थिति बताई।

इतने में डायरेक्‍टर ने कहा कि जो भी हो चड्डियां दिखनी चाहिए (whatever happens, panties should be seen), नहीं तो लोग फ‍िल्‍म देखने क्‍यों आएंगे। प्रियंका ने आगे लिखा कि अगले दिन वह फ‍िल्‍म से अलग हो गईं। वह कहती हैं कि उन्‍होंने पता था कि यह गाना Seductive है और वह इसके लिए तैयार थीं लेकिन डायरेक्‍टर की भाषा और सोच के चलते उन्‍होंने फ‍िल्‍म छोड़ दी। 

डायरेक्टर ने ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी कराने को कहा था
प्रियंका ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। वह काम के सिलसिले में एक डायरेक्‍टर से मिलने पहुंची थी। प्रियंका लिखती हैं- 'बातचीत हो रही थी और वह खड़ा हुआ और मुझसे अपने आपको घूम कर दिखाने को कहा। मैं घूमी और काफी देर घूरने के बाद वो बोला अगर एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो शरीर के कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी।" प्रियंका ने बताया कि उसने मुझे मेरे स्तन, जबड़ा और बट की सर्जरी कराने को कहा। 

निक और अपनी उम्र के फर्क पर की बात
प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। निक जोनस प्रियंका से 11 साल छोटे हैं और दोनों के बीच उम्र के अंतर पर खूब बहस हुई थी। इस उम्र के फर्क पर भी प्रियंका ने अपनी किताब में बात की है। उन्‍होंने ल‍िखा, "निक के साथ उनका रिश्ता एडवेंचर वाला रहा है। एक दूसरे की पसंद ना पसंद को समझा है। निक और उनके बीच उम्र को लेकर कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।"

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।