लाइव टीवी

निक जोनस का ये वीडियो देखकर उनपर फिदा हो गईं थीं प्रियंका चोपड़ा, कर लिया था डेट करने का फैसला

Updated Jan 16, 2020 | 14:59 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में बताया कि उन्होंने निक जोनस (Nick Jonas) की एक वीडियो देखकर उन्हें डेट करने का फैसला कर लिया था।

Loading ...
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने निक जोनस की एक वीडियो देखकर उन्हें डेट करने का फैसला किया था
  • प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी
  • मालूम हो कि प्रियंका उम्र में निक से करीब 10 साल बड़ी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनकी नई तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है।

मालूम हो कि प्रियंका ने साल 2017 में निक जोनस को डेट करना शुरू किया था और दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब अपनी शादी के एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि कब उन्होंने निक जोनस को डेट करने का फैसला किया। 

हाल ही में एक इंटरव्यू में पीसी ने बताया कि उन्होंने निक की म्यूजिक वीडियो 'Close' देखी थी जिसमें वो अपने कपड़े उतारते हुए दिखे थे। गाने में निक अपने कपड़े फाड़ते हुए दिख रहे हैं जिसके बाद वो गाने के लास्ट तक इनर गारमेंट्स में रह जाते हैं। इस गाने में निक काफी हॉट लग रहे हैं जिन्हें देखकर प्रियंका ने उन्हें अपना पार्टनर चुनने का फैसला किया। इसके साथ ही प्रियंका ने बताया कि यह उनका पसंदीदा वीडियो है। 

निक जोनस के इस गाने को देखकर फिदा हुईं थीं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि उम्र में प्रियंका अपने पति निक से करीब 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। तीन दिन तक चली ये शादी काफी चर्चा में रही थी जिसमें दोनों परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं दोनों के उम्र में फासले को लेकर भी यह शादी खबरों में थी

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।