लाइव टीवी

Priyanka Chopra Dance Video: प्रियंका चोपड़ा ने वाणी संग 'घुंघरू' गाने पर किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Updated Nov 23, 2019 | 17:56 IST |

Priyanka Chopra, Vaani Kapoor Dance on Ghungroo song: प्रियंका चोपड़ा का एक पार्टी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वाणी कपूर के साथ 'घुंघरू' गाने पर डांस कर रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra Dance Video: प्रियंका चोपड़ा ने वाणी कपूर संग 'घुंघरू' गाने पर किया डांस
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने किया वाणी कपूर संग डांस
  • घुंघरू गाने पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका की कटरीना कैफ, कृति सेनन, एकता कपूर के साथ पार्टी फोटो भी वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में ही हैं। हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। वे अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। इन दिनों वे अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में जुटी हैं। जल्द ही वे द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। 

हाल ही में प्रियंका ने एक पार्टी में शिरकत की। इसी पार्टी से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के पॉपुलर गाने 'घुंघरू' पर डांस कर रही हैं। फिल्म में इस गाने में ऋतिक के साथ बेफिक्रे एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आईं थीं। इस वीडियो में प्रियंका, वाणी के साथ डांस कर रही हैं। वाणी उन्हें गाने के स्टेप्स सिखा रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों ने पार्टी में काफी मस्ती की है।

इसके अलावा इंटरनेट पर एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें बॉलीवुड डीवाज एक साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें प्रियंका, कटरीना कैफ, कृति सेनन, एकता कपूर, हूमा कुरैशी, ताहिर कश्यप, नुशरत भरुचा एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

कटरीना कैफ ने भी इस पार्टी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे प्रियंका और अर्पिता खान के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में तीनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ कटरीना ने लिखा, 'गर्ल्स' और हार्ट का इमोजी बनाया।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका ने लंबे अंतराल के बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म को काफी सराहा गया। हालांकि ये बॉक्सऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए थे। ये जायरा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। वहीं द वाइट टाइगर की अगर बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।