लाइव टीवी

Priyanka Chopra Pics: पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने की घुड़सवारी, समंदर किनारे हाथों में हाथ डाले आए नजर

Updated Mar 02, 2020 | 18:30 IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas Pics: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मैरिड लाइफ को बेहद एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति संग बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर की है।
  • इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति निक जोनस संग घुड़सवारी करती दिखाई दे रही हैं।
  • एक्ट्रेस आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पति निक जोनस के साथ लॉस ऐंजेलिस में ही रह रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस काम के सिलसिले में अक्सर भारत आती जाती रहती हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस मुंबई एक फैशन शो के लिए आई थी। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में वो पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।

प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'जादू'। तस्वीर में एक्ट्रेस पति निक संग समंदर किनारे घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं। उनके इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों हैट पहने दिखाई दे रहे है। प्रियंका के अलावा कुछ तस्वीरें निक जोनस ने भी शेयर की है।

उनकी ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के कारपिंटेरिया की है, जहां दोनों हसीन नजारों को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों का लुक वाकई कमाल का है। बता दें कि प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति संग बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका ठहाके लगाकर हंसती नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी को सालभर हो गया है। शादी के बाद वो अपने ससुरालवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। फिल्मों की बात करें एक्ट्रेस आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी। इस फिल्म से दो बाद वो बॉलीवुड फिल्म में वापसी की थी।

वहीं निक जोनस ने हाल ही में रियलिटी शो 'द वॉयस' में बतौर को जज नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ सिंगर केली क्लार्कसन भी जज के तौर पर नजर आ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ एज गैप को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को कूल बताया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।