लाइव टीवी

Ranbir Kapoor Birthday: 35 करोड़ के फ्लैट और तीन करोड़ की कार के मालिक हैं रणबीर, पहनते हैं 50 लाख की घड़ी

Updated Sep 28, 2019 | 10:32 IST

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज (28 सितंबर) 37 साल के हो गए हैं। महंगे शौक रखने वाले रणबीर कपूर के पास कई लग्‍जरी कारें हैं, बाइकें हैं।

Loading ...
Ranbir kapoor
मुख्य बातें
  • 28 सितंबर को 37 साल के हो गए बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर
  • इन द‍िनों अभिनेत्री आलिया भट्ट संग अफेयर को लेकर बने हुए हैं चर्चा में
  • जल्‍द ही अयान मुखर्जी की फ‍िल्‍म ब्रहास्त्र में आएंगे साथ नजर

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज (28 सितंबर) 37 साल के हो गए हैं। महंगे शौक रखने वाले रणबीर कपूर के पास कई लग्‍जरी कारें हैं, बाइकें हैं। रणबीर कपूर के पास महंगी घड़ियों का कलेक्‍शन है। रणबीर कपूर अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं जिनमें कई-कई करोड़ के अपार्टमेंट्स शामिल हैं। उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और बेशकीमती चीजों के बारे में।

Hublot Mexican - Rs 8.16 lakh: रणबीर कपूर को घड़ी पहनना काफी पसंद है। ईवेंट्स में अक्‍सर वह बेहद शानदार और आकर्षक घड़ियां पहने नजर आते हैं। उनके पास 8.16 लाख रुपये कीमत की Hublot Mexican Watch है। इतना ही नहीं उनके पास 3.25 लाख रुपये कीमत TAGHeuer Grand Prix Watch भी है। 

Richard Mille RM 010 Watch- Rs 50 lakh: घड़ियां के शौकीन रणबीर कपूर के पास 50 लाख रुपये कीमत की Richard Mille RM 010 Watch भी है। यह बेशकीमती घड़ी उन्‍हें बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन ने तोहफे में दी थी। 

Harley Davidson Fatboy - Rs 18 lakh: रणबीर कपूर बाइकों के दीवाने हैं और उनके महकमे में कई लग्‍जरी हाईस्‍पीड बाइकें शामिल हैं। रणबीर कपूर के पास 18 लाख रुपये कीमत की Harley Davidson Fatboy बाइक है। आपको बता दें कि लाल रंग की यह बाइक रणबीर कपूर को अभिनेता संजय दत्‍त ने कुछ साल पहले तोहफे में दी थी। जब इस तोहफे के बारे में रणबीर के पिता ऋषि कपूर को पता चला तो उन्‍होंने संजय दत्‍त से नाराजगी जताई थी और कहा था कि ऐसे ये बिगड़ जाएगा। 

Audi R8 V10 - Rs 2.47 crore: बाइकों के साथ रणबीर कपूर को कारों से बेहद प्‍यार है। उनके गैराज में एक से एक शानदार कार है। उनके पास सबसे पहंगी कार है Audi R8 V10 जिसकी कीमत 2.47 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं रणबीर के पास 2.04 करोड़ कीमत की Mercedes Benz G63 AMG भी है। साथ ही वह 1.51 करोड़ की Range Rover Sport और 1.12 करोड़ की Audi A8 के भी मालिक हैं। 

Vaastu Building Bandra - Rs 35 crore: रणवीर कपूर के अच्‍छी खासी प्रॉपर्टी है। उनके पास मुंबई के बांद्रा की वास्‍तु बिल्डिंग में 35 करोड़ का 4 बीएचके फ्लैट है जिसे शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वहीं पुणे स्थित Trump Towers Apartment में भी उनका 13 करोड़ रुपये कीमत का लग्‍जरी अपार्टमेंट है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।