लाइव टीवी

प‍िता Rishi Kapoor के निधन के बाद मां नीतू कपूर के साथ नहीं रह रहे Ranbir Kapoor, हुए ट्रोल

Updated May 13, 2020 | 20:43 IST

Ranbir Kapoor trolled: प‍िता ऋषि कपूर के निधन के करीब दो हफ्ते बाद रणबीर कपूर को ट्रोल हो रहे हैं। वजह है क‍ि वह अपनी मां के साथ नहीं रह रहे हैं। जानें पूरा मामला

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranbir Kapoor with his parents Neetu and Rishi (Late) Kapoor
मुख्य बातें
  • 30 अप्रैल की सुबह हुआ ऋष‍ि कपूर का न‍िधन
  • दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे
  • 12 मई को ऋष‍ि कपूर के ल‍िए शोक सभा हुई थी

प‍िछले द‍िनों ऋष‍ि कपूर के अचानक हुए निधन से बॉलीवुड सदमे में है। 12 मई को उनकी तेरहवीं की शोक सभा हुई थी। जहां र‍िद्ध‍िमा कपूर इस समय अपनी मां नीतू कपूर के साथ हैं, वहीं रणबीर कपूर इस शोक सभा में अपनी गर्लफ्रेंड आल‍िया भट्ट के साथ पहुंचे थे। वैसे ऋष‍ि कपूर के न‍िधन के बाद सभी को उम्‍मीद थी क‍ि रणबीर कपूर इस समय अपनी मां के साथ होंगे। लेकिन ऐसा न होने पर कई लोग उनसे नाराज लग रहे हैं। 

फ‍िल्‍मीबीट की एक खबर के अनुसार, एक यूजर ने सोशल मीड‍िया पर लिखा है क‍ि इस दुख की घड़ी में भी रणबीर अपनी मां से अलग रहते हैं, ये बहुत हैरानी की बात है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है क‍ि र‍िद्ध‍िमा इस समय अपनी मां के साथ हैं और द‍िल्‍ली से पहुंची हैं। ये दुख की बात है क‍ि रणबीर इस समय भी उनके साथ नहीं रहते। वहीं क‍िसी ने लिखा क‍ि ये गलत है लेक‍िन अब ये रणबीर की मर्जी है क‍ि वह कहां रहते हैं। बाकी उम्‍मीद है क‍ि वो और आल‍िया अपने रिश्‍ते को लेकर गंभीर होंगे।

 

कुछ ने द‍िया साथ भी  
कोरोना की वजह से क्‍वारंटाइन पीर‍ियड में रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट साथ रह रहे हैं। इससे पहले दोनों का अपने डॉग्‍स को वॉक कराने का वीड‍ियो वायरल हुआ था। वैसे हाल‍िया ट्रोल‍िंग में कुछ लोग रणबीर के समर्थन में भी हैं। एक यूजर ने लिखा है क‍ि उनको निशाने पर लेने वाले उनकी जिंदगी नहीं जी रहे हैं। उनके प‍िता का निधन हुआ है, ऐसे में ऐसी बातों को उठाना सही नहीं है और ना ही उनको जज करना। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।