लाइव टीवी

21 सितंबर के बाद अब जाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए Ranveer Singh, जेम्स बॉन्ड के लिए किया नया पोस्ट

Updated Oct 31, 2020 | 21:59 IST

Ranveer Singh Back on Instagram: शॉन कॉनरी के निधन से रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। अभिनेता की मौत से आहत रणवीर इसे शब्दों में भी बयान नहीं सके हैं...

Loading ...
रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • जेम्स बॉन्ड अभिनेता शॉन कॉनरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • शॉन कॉनरी के निधन से रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है।
  • रणवीर सिंह ने अभिनेता शॉन कॉनरी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने दिवंगत हॉलीवुड स्टार शॉन कॉनरी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। जेम्स बॉन्ड अभिनेता शॉन कॉनरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेता के परिवार द्वारा बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। दिवंगत अभिनेता शॉन कॉनरी सेवन जेम्स बॉन्ड फिल्मों में नजर आए और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से थे।

शॉन कॉनरी के निधन से रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। इस मौके पर रणवीर सिंह ने उनकी सबसे यादगार रिवॉल्वर पकड़कर पोज देने वाली फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ रणवीर सिंह ने बिना कुछ लिखे सिर्फ टूटे दिल का इमोजी बनाया है। जाहिर है रणवीर सिंह अभिनेता शॉन कॉनरी के निधन से आहत हैं और इसे शब्दों में बयान नहीं सके हैं।

आपको बता दें, रणवीर सिंह लंबे टाइम के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हैं और शॉन कॉनरी के निधन पर पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने आखिरी बार 21 सितंबर को पोस्ट किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ने रोह‍ित शेट्टी की नई फ‍िल्‍म साइन की है। बताया जा रहा है क‍ि इस फ‍िल्‍म का टाइटल सर्कस होगा। खास बात ये है क‍ि फ‍िल्‍म में पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाएंगे। रणवीर के साथ वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांड‍िस और पूजा हेगड़े को साइन क‍िया जा रहा है। 


इसके अलावा रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 का भी सभी इंतजार कर रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है। जहां रणवीर फिल्म में कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। रणवीर के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।