लाइव टीवी

दिलकश अदाकारा रेखा को मिलेगा ये बड़ा सम्‍मान, श्रीदेवी को भी मरणोपरांत अवॉर्ड

Updated Nov 16, 2019 | 14:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिलकश अदाकारा रेखा और श्रीदेवी को डॉ अक्कीनेनी नागेश्वर राव अवॉर्ड से सम्‍म‍ानित किया जाएगा।

Loading ...
Rekha and Sridevi

अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिलकश अदाकारा रेखा को डॉ अक्कीनेनी नागेश्वर राव अवॉर्ड से सम्‍म‍ानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड सिनेमा जगत में अतुलनीय योगदान के लिए उन्‍हें द‍िया जाएगा। इस अवॉर्ड के लिए अभिनेत्री रेखा का नाम सामने आने पर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन हर साल अक्कीनेनी नागेश्वर रॉव की याद में महान हस्तियों को इस अवॉर्ड के लिए सम्मानित करते है। इसी क्रम में अदाकारा रेखा का नाम साल 2018 के अवॉर्ड के लिए सामने आया है। वहीं साल 2019 का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के नाम जाएगा। नागार्जुन ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 

जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को अन्‍नपूर्णा स्‍टूडियो में तेलुगू सिनेमा के दिग्‍गजों की मौजूदगी में यह पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे। श्रीदेवी का 2018 में दुबई के एक होटल में न‍िधन हो गया था। उनको यह पुरस्‍कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। उनके पति बोनी कपूर यह पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।