लाइव टीवी

रेखा को मिलती है लाखों की सैलरी, जानें फ‍िल्‍में न होने पर भी ये एक्ट्रेस कैसे कमाती है इतना पैसा

Updated Feb 27, 2020 | 12:59 IST

Rekha 7 Source Of Income: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के फैन्स के दिलों में ये सवाल अक्सर उठता रहता है कि आखिर बिना फिल्में किए वो अपने खर्चे और लाइफस्टाइल कैसे मैनेज करती हैं? यहां जानें रेखा की इनकम के 7 सोर्स...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा।

बॉलीवुड की सहाबहार अदाकारा रेखा आज भी जब-जब कैमरे के सामने आती हैं खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे तो अब रेखा फिल्मों और ऐड्स में उतनी नजर नहीं आती हैं लेकिन वो कुछ-कुछ बॉलीवुड मूवीज में गेस्ट अपीयरेंस देती रहती हैं। साल 2018 में रेखा ने आखिरी बार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला-पगला दीवाना- फिर से में गेस्ट अपीयरेंस दी थी। अब ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के फैन्स के दिलों में ये सवाल अक्सर उठता रहता है कि आखिर बिना फिल्में किए वो अपने खर्चे और लाइफस्टाइल कैसे मैनेज करती हैं? आज हम आपको इस पैकेज में बनाने जा रहे हैं रेखा की इनकम के 7 सोर्स....
1. किराए पर दे रखे घर
रेखा की मुंबई और साउथ इंडिया में कुछ प्रॉपर्टी है जिन्हें वो रेंट पर देती हैं। हर महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के हाथ में किराए से एक बड़ी रकम आती है। ये राशि उनके खर्चों में काफी मदद करती है। 


2. सालाना मिलती है लाखों रु. सैलरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ रेखा पॉलीटिकल बैकग्राउंड भी रखती हैं। रेखा राज्य सभा की मेंबर रही हैं और यहां से उन्हें हर महीने 1 लाख रु. सैलरी(सालाना 12 लाख) और कई तरह के अलाउंसेस मिलते हैं।


3. गेस्ट अपीयरेंस फीस
रेखा भले ही कम फिल्मों में दिखती हैं। लेकिन जब-जब ये वेटरन एक्ट्रेस गेस्ट अपीयरेंस देती है तो इसके लिए मोटी फीस लेती है। 


4. फिक्स्ड डिपोजिट
रेखा अक्सर अपने पहनावे से भारतीय परंपरा को रिप्रिजेंट करती हैं। ठीक वैसे ही रेखा एक भारतीय महिला की तरह बचत में भी खूब यकीन रखती हैं। काफी टाइम पहले जब एक्ट्रेस रेखा अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने सेविंग शुरू कर दी थीं। यही फिक्स्ड डिपोजिट आज भी रेखा के काम आ रहा है। 


5. एंडोर्समेंट
रेखा फिल्में तो नहीं लेकिन कुछ-कुछ ऐड्स में काम करती हैं। वो ऐड्स एंडोर्समेंट, होर्डिंग पर फोटोज और अपना नाम यूज किए जाने पर एक फिक्स्ड राशि पेमेंट के तौर पर लेती हैं। आपको बता दें, रेखा पहले बिहार की ब्रांड एंबेसडर रही हैं।  


6. रिबन कटिंग
रेखा अक्सर ऐसे छोटे-बड़े इवेंट का हिस्सा बनती रहती हैं जहां उन्हें ज्यादा वक्त ना गांवाना पड़े। रेखा इवेंट इनोग्रेशन और रिबन कटिंग सेरेमनी में जाती रहती हैं। इससे लिए भी वो एक निश्चित फीस चार्ज करती हैं।  


7. टीवी शोज अपीयरेंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अक्सर छोटे परदे पर नजर आती रहती हैं। उन्हें कई बार रियलिटी शो में रेखा जाता है जबकि बाकी सेलेब्स यहां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बतौर गेस्ट शोज में रेखा को बुलाने जाने पर उन्हें इसके लिए फीस भी दी जाती है। 

वैसे आपको बताते चलें बॉलीवुड अदाकारा रेखा सेविंग के साथ-साथ घर में पुराना और वफादार स्टाफ रखने के कॉनसेप्ट में भी खूब यकीन रखती हैं। ना सिर्फ उनकी सेक्रेटरी फरजाना बल्कि ड्राइवर और वॉचमैन भी कई सालों से एक ही। नए स्टाफ ना हायर करके भी रेखा सेविंग करती हैं। साथ ही वो हॉलिडे पर जाना और महंगी डिजाइनर ड्रेसेस पर फिजूलखर्ची की बयाज सिर्फ जरूरमंद वाली चीजों पर ही पैसे खर्च करना पसंद करती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।