लाइव टीवी

अस्पताल में पैरों को थिरकाते दिखे रेमो डिसूजा, पत्नी लिजेल ने शेयर किया डायरेक्टर का वीडियो

Remo D Souza Lizelle
Updated Dec 14, 2020 | 16:07 IST

Remo D’Souza Viral Video: रेमो ड‍िसूजा हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती करा गया था। रेमो की पत्नी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
Remo D Souza LizelleRemo D Souza Lizelle
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रेमो डिसूजा और लिजेल
मुख्य बातें
  • रेमो ड‍िसूजा हार्ट कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं
  • उन्हें शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद भर्ती किया गया
  • रेमो ड‍िसूजा की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रेमो की एंजियोप्लास्टी हुई, जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक है।  रेमो के साथ पत्नी लिजेल भी अस्पताल में हैं, जो उनका ख्याल रख रही हैं। लिजेल ने शनिवार को डायेरक्टर की हेल्थ के बारे अपडेट देते हुए कहा था कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। वहीं, लिजेल ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेम अस्पताल में पैरों को थिरकाते हुए दिख रहे हैं।

Remod'

लिजेल ने रेमा के पैर थिरकाने का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'पैरों के साथ डांसिंग एक चीज है, लेकिन दिल से डांस करना अलग बात है। रेमो डिसूजा को आशीर्वाद देने और उनके लिए दुआ करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' लिजेल के वीडियो शेयर करने के बाद लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं, जिसमें अभिनेता वरुण धवन, मनीष पॉल और डांसर टेरेंस का नाम भी शामिल है। आम लोगों से लेकर सेबेल्स तक उनके जल्द अस्पताल से छुट्टी होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया था। उनकी हालत अभी स्थिर है। बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं। रेमो डांस इंडिया डांस, झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के जज भी रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।