लाइव टीवी

Salman Khan Sanitizer: सलमान खान ने दान किए 1 लाख सैनिटाइजर, ऐसे की मुंबई पुलिस की मदद

Updated May 30, 2020 | 15:03 IST

Salman Khan Help Mumbai Police: सलमान खान की उदारता और जागरूकता ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अब सलमान मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सलमान खान।
मुख्य बातें
  • सलमान खान अब मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आये हैं।
  • सलमान ने मुंबई पुलिस विभाग में हैंड सैनिटाइजर दान किये हैं।

कोरोना वायरस महामारी के बीच सलमान खान एकबार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान इस बार मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए आगे आये हैं। जैसा कि सुपरस्टार सलमान ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था। आज के समय में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए सलमान ने उदारतापूर्वक अपने ब्रांड 'FRSH' के हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग में दान किये हैं।
सलमान की उदारता और जागरूकता ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अभिनेता के इस सराहनीय कदम की खूब तारीफ हो रही है। उनके फैन्स इसे अपने सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। सलमान खान ने 1 लाख फ्रेश सेनिटाइजर की बॉटल मुंबई पुलिस पर्सनल्स को भिजवाई हैं। ताकि इस लॉकडाउन में पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा का काम आसानी से कर सके और सुरक्षित भी रहे। 


सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन इस कठिन समय में भी उन्होंने मुंबई पुलिस तक मदद पहुंचकर एक नई सहायता का प्रयास किया है। अपने इस डोनेशन और हेल्पिंग नेचर की वजह से सलमान खान फिर से लाखों लोगों के दिलों में बस गए हैं।

हजारों परिवारों को भोजन उपलब्ध कराते रहे सलमान खान
कोरोना के इस कठिन समय में सलमान खान ने पहले भी देश के लोगों के लिए हर संभवतः मदद की है। कुछ टाइम पहले सलमान ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान कराने में मदद की थी। इतना ही नहीं वो अपने पनवेल फार्महाउस से आसपास के गांवों में लगातार भोजन और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराते रहे हैं। सलमान ने लगभग 2500 परिवारों को अपने फार्महाउस से जरूरी मदद भेजी और बीइंग हंगरी नाम के फूड ट्रक्स की भी सुविधा शुरू की। ये ट्रक जगह-जगह घूमकर जरूरतमंदों को भोजन बांटता है। वहीं ईद के मौके पर भी सलमान खान ने 5000 परिवारों को शीर कोरमा बनाने के लिए खास किट भिजवाई थीं। 
...

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।