लाइव टीवी

[Photos] बेटे को गोद में खिलाती नजर आईं सपना चौधरी, दुनिया को दिखाई पहली झलक

Updated Dec 15, 2020 | 19:39 IST

Sapna Choudhary Son: हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। अब एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना ने सोशल मीडिया पर पहली बार बेटे की फोटो पोस्ट की है।

Loading ...
Sapna Choudhary
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी ने पहली बार अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है।
  • सपना ने सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर की है।
  • फोटो में सपना चौधरी बेटे को गोद में खिलाती हुई नजर आ रही है।

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। अब दो महीने के बाद पहली बार सपना चौधरी ने बेटे की छोटी सी झलक दिखाई है।

सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में सपना अपने बेटे को गोद में सुलाती हुई नजर आ रही हैं। सपना ने ब्लू कलर की स्वेटर पहनी हुई है। 

सपना चौधरी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। सपना की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

वीर साहू ने सुनाई थी खुशखबरी 
सपना चौधरी के पति वीर साहू ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। सपना चौधरी के मां बनने की पुष्टि उनकी मां नीलम चौधरी ने भी की थी।

सपना के प्रवक्ता चरणसिंह सहरावत ने एक अखबार से बातचीत में बताया था कि सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। वहीं ये खुलासा किया कि सपना ने जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी।

चार साल से थे रिलेशनशिप में
सपना चौधरी और वीर साहू पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। वीर साहू पेशे से  सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं और उन्‍हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट कम्युनिटी से हैं। 

सिंगिंग और एक्टिंग के कारण उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। वीर का पहला गाना थाड्डी- बड्डी काफी हिट हुआ था। पंजाबी फिल्म 'गांधी फिर आ गए' में काम किया था। वीर इसके अलावा अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।