लाइव टीवी

World Health Day: सारा अली खान से भूमि पेडनेकर तक, कोरोना के कहर के बीच वर्ल्ड हेल्थ डे पर सेलेब्स किया विश

Updated Apr 07, 2020 | 19:04 IST

Celebs wishes on World Health Day: आज यानी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस मौके पर सारा अली खान से लेकर भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर तक कई सेलेब्स ने विशेज दी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Celebs wishes on World Health Day
मुख्य बातें
  • आज है वर्ल्ड हेल्थ डे
  • सेलेब्स ने दी वर्ल्ड हेल्थ डे की विशेज
  • श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर ने किया डॉक्टर्स का शुक्रिया

पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देश इसके चंगुल में हैं। हर देश इसके खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहा है और दुनिया को कोरोना मुक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस दिन लोगों को हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स आगे आए हैं और वर्ल्ड हेल्थ डे की विशेज दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से लेकर भूमि पेडनेकर, गौरी खान, कृति सेनन तक, सेलेब्स स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

सारा अली खान ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती में नाचते हुए दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं। प्रेरित और सकारात्मक रहें- यह एकमात्र तरीका है। विशेष रूप से अभी के लिए, हमें घर पर रहना चाहिए। 

वहीं भूमि ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में एक प्लाकार्ड है। इस पर लिखा है, 'हमारे सभी 'हेल्थ हीरो' को धन्यवाद, जो हमें सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने #worldhealthday दिया। 

गौरी खान ने अपने मीर फाउंडेशन की फोटो को रिपोस्ट किया। जिसके साथ कैप्शन लिखा था कि एक साथ फाउंडेशन और मीर फाउंडेशन मुंबई में परिवारों को एक महीने के लिए आवश्यक वस्तुओं और किराने के सामान के 1000 पैकेज सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आया। साथ में हम और ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोविड-19 की लड़ाई में डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निस्वार्थ रूप से अपना समय और प्रयास समर्पित किया है। यह #WorldHealthDay उनकी करुणा और उनके काम के लिए प्यार का एक प्रतीक है। बहुत-बहुत धन्यवाद।' देखें अन्य ट्वीट्स...

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 4000 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन था। अभी की गंभीर स्थिति देखते हुए इस पर विचार किया जा रहा है कि लॉकडाउन को खत्म किया जाएगा या इसे और बढ़ाना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।