लाइव टीवी

Saroj Khan Family: अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गई हैं सरोज खान, ऐसा है मशहूर कोरियोग्राफर का परिवार

Updated Jul 03, 2020 | 10:36 IST

Saroj Khan Family: सरोज खान का शुक्रवार को अस्पताल में निधन हो गया और वो परिवार में अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। जानें कौन कौन हैं मशहूर कोरियोग्राफर के परिवार में।

Loading ...
Saroj Khan
मुख्य बातें
  • सरोज खान ने 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
  • परिवार में अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गई हैं मशहूर कोरियोग्राफऱ

मुंबई: फिल्म जगत की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है, वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के चलते करीब 10 दिन पहले अस्पताल ले जाया गया था और सांस लेने संबंधी शिकायत के बीच कार्डियक अरेस्ट के चलते वह दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं।

13 साल की उम्र में सरोज खान ने की थी शादी
सरोज खान तब महज 13 साल की थीं जब उन्होंने पहली बार शादी की। सरोज ने  सरोज ने अपने गुरु बी. सोहनलाल से शादी की थी। उस समय सोहनलाल 41 साल के थे और चार बच्चों के पिता थे। सरोज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैंने शादी की तब मुझे इसके मायने नहीं पता थे। मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में एक धागा बांध दिया, उन्हें लगा कि उनकी शादी हो गई है।

14 साल की उम्र में बन गई थीं मां
शादी के बाद सरोज 14 साल की उम्र में मां बन गईं थी। सरोज खान ने साल 1963 में बेटे हामिद खान को जन्म दिया, जिनका नाम राजू भी है। इसके बाद साल 1965 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी आठ महीने बाद ही मौत हो गई थी। बाज में सरोज खान और सोहनलाल का तलाक हो गया लेकिन एक बार फिर दोनों साथ आ गए। दोनों की एक बेटी हिना खान भी है।

सोहनलाल ने बच्चों को नाम देने से कर दिया था इनकार
सोहनलाल ने सरोज से शादी की थी लेकिन अपनी पहली शादी की बात उनसे छुपाए रखी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए लेकिन सोहनलाल ने दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद सरोज खान ने अकेले बच्चों की परवरिश की।

जानी मानी कोरियोग्राफर ने की थीं दो शादियां
सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने सरदार रोशन से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी सुकीना खान है, जो कि दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।