लाइव टीवी

VIdeos: अनिल कपूर ने गाया राष्ट्रगान तो शिल्पा शेट्टी ने दी ऐसे बधाई, देखें गणतंत्र दिवस पर ये टिक टॉक वीडियो

Updated Jan 26, 2020 | 16:48 IST

Republic day 2020: गणतंत्र दिवस के मौके पर अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी का टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। उनका ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

Loading ...
Shilpa Shetty and Anil Kapoor
मुख्य बातें
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर ये टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को मिलियन लोगों ने लाइक किया है।
  • इसके अलावा अनिल कपूर ने भी वीडियो शेयर किया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी टिक टॉक के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कई स्टार्स हैं, जो टिक टॉक पर एक्टिव रहते हैं। उनके वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी से लेकर अनिल कपूर तक ने हाल ही में टिक टॉक पर वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड स्टार्स के बीच टिक टॉक को लेकर दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स को मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके अनिल कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कुछ बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वो उन्होंने अपने फैंस से खुद की जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहा। इस अलावा उन्होंने अपने फैंस को खास मैसेज दिया है। उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को 330K लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि गणतंत्र दिवस 2020 का जश्न हर तरफ मनाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिक-टॉक  पर क्रिएटिव वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इन वीडियो में लोग अलग-अलग तरीके से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।