लाइव टीवी

Tiktok Videos: शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा 'नागिन' का बुखार, ठुमके लगाते हुए दिखा एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज

Updated Jan 24, 2020 | 14:39 IST

Tiktok Viral Videos:बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों टिक टॉक पर धमाल मचा रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस का टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं।

Loading ...
Shilpa Shetty
मुख्य बातें
  • हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • उनके इस वीडियो को 1.3 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।
  • वीडियो में एक्ट्रेस ठुमके लगाते हुए जबरदस्त दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रियल लाइफ में काफी बिजी रहती हैं। योगा, संडे बिंज के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी एक्टिंग तो कभी कातिलाना अंदाज से लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों टिक टॉक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इन वीडियो में वो कभी डांस तो कभी कॉमेडी करती दिखाई देती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी नागिन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस नागिन ठुमका लगा रही हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। जबकि 6.6K लोगों ने कमेंट  किया है। एक्ट्रेस के टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेहद कम समय टिक टॉक पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।

टिक टॉक पर उन्हें 6.1मिलियन लोग फॉलो करते हैं। खास बात है कि एक्ट्रेस टिक टॉक पर योगा के अलावा संडे बिंज के वीडियो भी शेयर करती हैं।

टिक टॉक पर शिल्पा शेट्टी ज्यादातर वीडियो पति राज कुंद्रा तो कभी बहन शमिता शेट्टी के साथ बनाती रहती हैं। बता दें कि शिल्पा की तरह उनकी बहन शमिता शेट्टी भी टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वो अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।