लाइव टीवी

Kishore Kumar Birthday: शब्दों को उल्टा पढ़ते और सोने से पहले सिक्‍के गिनते थे क‍िशोर कुमार

श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Aug 04, 2020 | 09:18 IST

Kishore Kumar Birthday: किशोर कुमार को लोग किशोर दा कहकर बुलाते थे। आज भी वो लोगों के दिलों में अपनी उसी जिंदादिली के साथ जीवित हैं। 

Loading ...
Kishore Kumar Birth anniversary
मुख्य बातें
  • सोने से पहले किशोर कुमार सिक्के गिनते थे 
  • पेड़-पौधों का नामकरण करते थे क‍िशोर कुमार
  • बॉलीवुड की पार्टी में जाने से कतराते थे  

Kishore Kumar Birth Anniversary:  नायकों को महानायक बनाने वाले किशोर कुमार अपने जमाने के बाकी गायकों से बिल्कुल अलग थे। उनका हर अंदाज जुदा था। किशोर कुमार की आवाज को संगीत को कोई आवश्यकता नहीं थी। उनकी खनकती आवाज में ही संगीत था। किशोर कुमार की आवाज में जितनी विविधता थी, उतनी शायद ही किसी गायक में थी। उनके गीतों ने उन्हें ही नहीं बल्कि कई फिल्मी हीरो को सुपरस्टार बना दिया। तो चलिए सितारों को सुपरस्टार बनाने वाले इस अनोखे और बेबाक शख्सियत की कुछ अनकही कहानियां आपको बताते हैं। आपके चहेते किशोर कुमार के 5 अनकहे किस्से, जो आपका दिल छू लेंगे।  

शब्दों को उल्टा पढ़ना 

कहते हैं कि बॉलीवुड में किशोर कुमार को लोग बड़ा ही अतरंगी कहते थे। बहुत लोगों से उनकी जमती नहीं थी। उनकी खनकती आवाज के आलावा भी उनमें कई हुनर थे। अक्सर किशोर दा शब्दों को उल्टा पढ़ना शुरू कर देते थे। कई बार वो लोगों को अपना नाम भी उल्टा पढ़कर बताते थे।  

सोने से पहले सिक्के गिनना  

किशोर कुमार के बारे में एक और दिलचस्प किस्सा ये है कि वो रात में सोने से पहले हमेशा सिक्के गिना करते थे। कहते हैं कि किशोर कुमार को पैसे से बड़ी मोहब्बत थी। वो अपना एक भी पैसा किसी पर छोड़ते नहीं थे।  

जब पैर में लगी चोट और गला हुआ साफ  

किशोर कुमार बचपन से ही अच्छे गायक नहीं थे। एक इंटरव्यू में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने कहा था कि किशोर कुमार की आवाज फटे हुए बांस की तरह थी। उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान किशोर कुमार का ये किस्सा कह सुनाया। बचपन में पैर में चोट लगने की वजह से डॉक्टर ने ऐसी दवा दी कि कई दिन तक किशोर कुमार रोते रह गए। रोने की वजह से उनका गला खुल गया और आवाज बेहतरीन हो गई।  

पेड़-पौधों से करते थे बातें, लोगों ने कहा पागल  

किशोर कुमार बहुत ही अलग अंदाज के थे। एक बार एक पत्रकार ने उनसे बॉलीवुड की पार्टी में न जाने पर सवाल किया, तो  उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में जाना अच्छा नहीं लगता। इसके बदले वो घर पर रहना चाहते हैं। घर पर अपने द्वारा लगाए पेड़-पौधों से वो बातें करते थे। हर पौधे का नाम भी किशोर कुमार ने रखा था। पेड़ों से बात करने पर लोग उन्हें पागल कहा करते थे।    

घर के बाहर लिखवाया था ‘किशोर से सावधान’ 

किशोर कुमार को बहुत लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। कहते हैं कि उनके मूड का कभी भरोसा नहीं रहता था। वो कभी भी बदल जाता था। किशोर कुमार ने अपने बंगले के बाहर बड़ा सा बोर्ड लगा रखा था। उस बोर्ड पर अंग्रेजी में ‘Beware Of Kishore’ लिखा था, मतलब किशोर से सावधान। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।