लाइव टीवी

पति के साथ नर्स ने चुराए थे सोनम कपूर के घर से कैश और गहने, आनंद आहूजा की दादी की कर रही थीं देखभाल

Updated Apr 13, 2022 | 18:11 IST

Sonam Kapoor Anand Ahuja Home robbed: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर चोरी के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा रही है। आनंद आहूजा की दादी का देखभाल करने वाली नर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Loading ...
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर आनंद आहूजा के दिल्ली स्थित घर पर चोरी की गुत्थी सुलझ गई है।
  • आनंद आहूजा की दादी की देखभाल करने वाली नर्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
  • नर्स के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Soonam Kapoor Anand Ahuja Home robbed. सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली स्थित घर पर चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने एक नर्स और उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब है कि सोनम कपूर के घर 11 फरवरी को चोरी हुई थी, इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक नर्स को आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा की देखभाल करने के लिए रखा गया था। पिछले जुलाई और अक्टूबर में ये चोरी की वारदात हुई थी। इस साल 23 फरवरी को शिकायत दर्ज की गई थी। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी नर्स और उनके पति शकरपुर स्थित एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने सरिता विहार इलाके में छापेमारी की। इसके बाद नर्स और उसके पति को अरेस्ट किया गया। अभी चोरी किए गए कैश और गहनों को बरामद नहीं किया गया है।  

Also Read: सोनम कपूर-आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर चोरी, इन लोगों पर शक की सुई

मैनेजर के जरिए दर्ज करवाई शिकायत 
आनंद आहूजा की दादी ने घर के मैनेजर के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी। दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर पर 20 से अधिक लोग काम करते हैं शिकायत में कहा गया था कैश और गहने, जिनकी कीमत लगभग 2.4 करोड़ रुपए है चोरी हो गए। 11 फरवरी 2022 को चोरी की वारदात के बारे में पता चला गया। शिकायत के तुरंत बाद आईपीएस की अलग-अलग धाराओं में तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने टीम बना दी थी। फिलहाल पुलिस सबूत ढूंढ रही हैं, और जांच चल रही है।    

प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं सोनम कपूर 
सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर ने अपने पति के साथ फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट में सोनम कपूर अपने पति  आनंद आहूजा की बाहों में नजर आ रही हैं। आनंद आहूजा अपनी वाइफ को देख रहे हैं।  

फोटोशूट में सोनम कपूर ने लाइट कलर की मैक्सी पहनी हुई है। फोटोशूट के साथ कैप्शन में पति आनंद आहूजा को टैग करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, 'मुझ पर तुम्हारा जुनून सवार है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।