लाइव टीवी

Sonam kapoor Halloween: पति आनंद आहूजा संग जंजीरों में जकड़ी हुई नजर आईं सोनम कपूर, जानिए क्‍या है ये मामला?

Updated Nov 02, 2019 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonam kapoor Halloween Look: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अनारकली और उनके पति आनंद आहूजा की सलीम के लुक में एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। फैंस समझ ही नहीं पा रहे हैं कि माजरा क्‍या है?

Loading ...
Sonam kapoor and anand ahuja Pic

Sonam kapoor Halloween Look: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अनारकली और उनके पति आनंद आहूजा की सलीम के लुक में एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। फैंस समझ ही नहीं पा रहे हैं कि माजरा क्‍या है? इस तस्‍वीर में सोनम कपूर जंजीरों में जकड़ी हुई नजर आ रही हैं और वहीं उनके पति आनंद आहूजा हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रहे हैं।

यह फोटो खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो को साझा करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- 'प्यार किया तो डरना क्या।' दोनों सितारे इस फोटो में मुस्‍कुरा भी नहीं रहे हैं। फैंस ने कमेंट कर इस फोटो का माजरा जानना चाहा। फ‍िर सोनम कपूर ने कुछ और तस्‍वीर शेयर कीं और बताया कि यह उनका हैलोवीन लुक है।

बता दें कि हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाने वाला एक पर्व है। इस मौके पर लोग अलग अलग तरह की ड्रेस में नजर आते हैं। 

हैलोवीन डे 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी हैलोवीन डे मनाया और खतरनाक लुक में फोटोशूट कराया।  सोनम कपूर और आनंद आहूजा के इस हैलोवीन लुक को यूजर्स भी पसंद कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।