लाइव टीवी

कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरीं सोनम कपूर, लिखा- 'तब पूरा देश होली मना रहा था'

Updated Mar 21, 2020 | 17:53 IST

बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित हैं। कनिका 9 मार्च को लंदन से भारत वापस लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने होली पार्टी का आयोजन किया था। अब सोनम कपूर ने कनिका का सपोर्ट किया है।

Loading ...
Kanika Kapoor, Sonam Kapoor
मुख्य बातें
  • कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
  • कनिका कपूर ने लंदन से लौटने के बाद पार्टी की थी।
  • अब सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कनिका को सपोर्ट किया है।

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कनिका हाल ही में लंदन से लौटी थी। इसके बाद उन्होंने अपने लखनऊ स्थित घर पर होली पार्टी रखी थी। कनिका के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। अब सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में आ गई हैं। 

सोनम कपूर ने कनिका कपूर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिखा- दोस्तों कनिका कपूर 9 मार्च को भारत वापस लौटी थी। उस वक्त भारत के लोग भी अलग नहीं रह रहे हैं। तब पूरा देश होली खेल रहा था। 

सोनम कपूर के इस कमेंट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपने बचाव करने के लिए एक गलत शख्स को चुना है। वहीं, एक यूजर ने लिखा हमने इस साल होली नहीं खेली। वहीं, एक ने लिखा- हर कोई विदेश से नहीं आया था। 

 

इन मामलों में दर्ज हुई एफआईआर  
कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज हुआ है। कनिका को इन धाराओं के तहत छह महीने की सजा, जुर्माना या दोनों ही हो सकते हैं।  

लंदन से लौटकर कनिका ने लखनऊ में पार्टी की थी जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत राजे भी शामिल हुए थे। इस कारण राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं। 

 जानें भारत लौटकर  कहां- कहां गईं थीं कनिका

  • 9 मार्च को भारत लौटने के बाद 9 और 10 मार्च को मुंबई में थीं कनिका कपूर।
  • 11 मार्च को कनिका लखनऊ पहुंचीं
  • 11 और 12 मार्च को वो लखनऊ के महानगर एरिया के Shalimar Gallant Apartment में रुकीं, जो कि हाल ही में उनके परिवार ने खरीदा है। इस दौरान कनिका 'ग्रह प्रवेश' कार्यक्रम का हिस्सा बनीं जिसमें उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। 
  • 12 मार्च को कनिका लखनऊ के गौतमपल्ली में लोकायुक्त संजय मिश्रा के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुईं।
  • 13 और 14 मार्च को कनिका कानपुर स्थित अपने मामा के घर गईं, जहां वो कई लोगों से मिलीं।
  • 14 मार्च की शाम वो लखनऊ लौट आईं और इस दौरान वो ताज होटल में रुकीं, क्योंकि उनका परिवार नए घर में सामान शिफ्ट कर रहा था।
  • 14 मार्च की शाम कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के घर हो रही एक पार्टी में शामिल हुईं।
  • 15 मार्च को कनिका अपने एक दोस्त आदेश सेठ की पार्टी में शामिल हुईं।
  • 16 मार्च को कनिका लखनऊ स्थित महानगर एरिया में अपने परिवार के साथ रहीं। इस दिन उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने शुरू हुए थे।

कनिका कपूर को आइसोलेशन में रखा गया है और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। Times Now से बातचीत में कनिका ने बताया कि उन्हें किसी ने नहीं बताया कि विदेश से लौटने के बाद अलग-थलग रहना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।