लाइव टीवी

लंदन में Sonam Kapoor के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, लिखा-'मैं बुरी तरह डर गई हूं'

Updated Jan 16, 2020 | 11:39 IST

Sonam Kapoor Tweet: सोनम कपूर को आजकल काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। फ्लाइट में सामान गुम होने के बाद अब सोनम कपूर को कैब में ड्राइवर के साथ काफी बुरी एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा।

Loading ...
Sonam Kapoor
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर के साथ इन दिनों गलत घटनाए हो रही है।
  • सोनम कपूर अब कैब ड्राइवर के रवैये से काफी परेशान हैं।
  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

मुंबई. सोनम कपूर इन दिनों ट्रैवल कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान उनके साथ कोई न कोई बुरी घटना हो रही है। फ्लाइट में सामान गुम होने के बाद अब सोनम कपूर को कैब में परेशानी का सामाना करना पड़ा। सोनम ने बताया कि कैब ड्राइवर ने कुछ गलत हरकत की है।

सोनम कपूर ने ट्वीट कर बताया कि कैब सर्विस उबर के साथ उनका एक्सपीरियंस काफी डरवना लिया। सोनम ने लिखा- 'मेरा लंदन उबर के साथ भयावह एक्सपीरियंस रहा है। आपके लिए अच्छा होगा कि लोकल कैब या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और सेफ रहे। 

सोनम ने आगे लिखा- 'आप सभी इस बात को ध्यान दें। मैं बुरी तरह से हिल गई हूं।'  एक यूजर ने पूछा- 'क्या हुआ सोनम? मैं भी लंदन में कैब यूज करती हूं। मेरे लिए भी मददगार होगा।' सोनम कपूर ने जवाब दिया- ' मेरे ड्राइवर मानसिक रूप से अस्थिर था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैं आखिरी तक बुरी तरह से डर गई थी।'

फ्लाइट में गुम हो गया था सामान
सोनम कपूर का इससे पहले फ्लाइट में सामान गुम हो गया था। सोनम कपूर ने लिखा- 'इस महीने मैंने विदेशी एयरलाइन्स ब्रिटिश एयरवेज से तीन बार ट्रैवल किया। ये दूसरी बार है जब मेरा सामान गुम हो गया है। मुझे सबक मिल गया, मैं कभी ब्रिटिश एयरवेज से नहीं ट्रैवल करुंगी।' 

एयरलाइन ने सोनम कपूर को जवाब देते हुए माफी मांगी है। इस पर सोनम ने लिखा- ' ये सब हो चुका है लेकिन इस सबसे उनको बहुत ज्‍यादा परेशानी हुई है। आपकी सर्व‍िस और मैनेजमेंट बहुत ज्‍यादा खराब है। इस पर कंपनी की ओर से जवाब द‍िया गया क‍ि इस समय हम माफी मांग सकते हैं। आप सब्र रखें। जल्‍द ही हम आपका सामना आप तक पहुंचा देंगे।'

जोया फैक्टर में आई थीं नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट दुलकर सलमान थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के बाद सोनम कपूर ने फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। 

सोनम कपूर साल 2018 में फिल्म वीरे दी वेडिंग में भी नजर आए थीं। करीना कपूर ने कहा था कि इस फिल्म का सीक्वल रिलीज होगा। करीना ने कहा- ''सच कहूं तो वो इसकी प्लानिंग कर रही हैं। हम सभी बहुत एक्साटेड हैं क्योंकि पहला पार्ट बहुत अच्छा था। रिया और सोनम दोनों ही जबरदस्त हैं। मुझे इनके साथ काम करना बहुत पसंद है।'      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।