लाइव टीवी

आनंद आहूजा को वरमाला पहनाते हुए सोनम कपूर ने की ऐसी हरकत, मां सुनीता से पड़ी डांट

Updated May 08, 2021 | 13:03 IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तीसरी सालगिरह है। सोनम कपूर  और आनंद आहूजा की शादी के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया  पर वायरल हुए थे।

Loading ...
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की आज तीसरी एनिवर्सरी है।
  • सोनम और आनंद की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
  • सोनम ने कुछ ऐसा कह दिया कि शादी के दिन भी उन्हें अपनी मां सुनीता कपूर से डांट खानी पड़ी। 

मुंबई. सोनम कपूर और आनंद आहूज की आज तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। आठ मई 2018 को दोनों ने आनंद कारज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे। सोनम कपूर  और आनंद आहूजा की शादी के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया  पर वायरल हुए थे। सोनम ने कुछ ऐसा कह दिया कि शादी के दिन भी उन्हें अपनी मां सुनीता कपूर से डांट खानी पड़ी। 

जयमाल की वीडियो में सोनम और आनंद एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए आते हैं। इस दौरान सोनम की मम्मी सुनीता पूछती हैं कि कौन सबसे पहले वरमाला पहनाएगा?  एक्ट्रेस कहती हैं मैं और तुरंत आनंद के गले में वरमाला डाल देती हैं। 

वरमाला पहनाते वक्त सोनम की कलाइयों में बंधें कलीरे आनंद के आउटफिट में फंस जाते हैं। इसपर सोनम कहती हैं, बाबू सॉरी। तभी उनकी मम्मी सुनीता कपूर की आवाज आती है बाबू नहीं आप कैसे हो बोलो। 

वरमाला पहनाते वक्त सोनम की कलाइयों में बंधें कलीरे आनंद के आउटफिट में फंस जाते हैं। इसपर सोनम कहती हैं, बाबू सॉरी। तभी उनकी मम्मी सुनीता कपूर की आवाज आती है बाबू नहीं आप कैसे हो बोलो।   

फिर लगाती हैं डांट
सोनम के वरमाला पहनाने के बाद अब दुल्हे राजा आनंद आहूजा की बारी आती है। वे दुल्हन सोनम को वरमाला पहनाते हैं। वरमाला पहनाने के दौरान सोनम उन्हें डायरेक्शन देती है। 

सोनम डायरेक्शन दे रही होती हैं तभी उनके पीछे से मम्मी सुनीता फिर डांट लगाती हुए कहती हैं कि सोनम तुम डायरेक्शन देना बंद करो। इसके बाद सोनम कपूर का बचाव करते हुए आनंद कहते हैं मैंने पूछा था।  पीछे से कोई कहते सुनाई देता है कि सोनम के लिए बड़ा प्रोटेक्टिव है तू।  

 
ऐसा था सोनम का वेडिंग लुक
सोनम शादी के दिन किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। सोनम ने शादी के लिये लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। पंजाबी ब्राइड के रूप में सोनम काफी जच रही हैं। सोनम ने अपनी शादी में अनुराधा वकील का तैयार किया हुआ लहंगा पहना था।  

लाल रंग के लहंगे में गोल्‍डन वर्क किया गया था। शादी की जरूरी रस्‍मों के लिये सोनम ने हाथों में लाल चूड़ा , कलीरें और भारी हार के साथ गले में बंदगला नेकलेस पहना था। वहीं, आनंद आहूजा आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी और गोल्डन साफा पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।