लाइव टीवी

अपने बर्थडे पर भी लोगों की मदद करेंगे सोनू सूद, देशभर में लगवाएंगे फ्री मेडिकल कैंप

Sonu Sood
Updated Jul 29, 2020 | 23:54 IST

Sonu Sood free medical camps: एक्टर सोनू अपने बर्थडे पर भी जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। वह इस मौके पर देशभर में फ्री मेडिकल कैंप लगवाएंगे।

Loading ...
Sonu Sood Sonu Sood
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोनू सूद
मुख्य बातें
  • सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं
  • कोरोना संकट में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की
  • उन्होंने मजदूरों के लिए बसों से लेकर खाने तक का इंतजाम किया

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत की। वह खुद सड़कों पर डटे रहे और हर छोटी-छोटी बात का ख्याल रखा। उन्होंने लोगों के लिए बसों से लेकर खाने-पीने तक की चीजों तक का इंतजाम किया। वहीं, सोनू ने कुछ दिन पहले प्रवासियों के लिए नई पहल का आगाज किया। उन्होंने रोजगार ढूंढने वालों के लिए 'प्रवासी रोजगार' ऐप शरू किया। अब सोनू अपने जन्मदिन के अवसर पर भी लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी रखेंगे। उन्‍होंने जन्मदिन पर देशभर में जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगवाने का फैसला किया है।

दरअसल, सोनू सूद का गुरुवार को यानी 30 जुलाई को 47वां जन्मदिन है। सोनू अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए लोगों की मदद करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू ने बताया कि उन्‍होंने जन्मदिन के अवसर पर देशभर में फ्री मेडिकल कैंप लगवाने का फैसला किया है। उन्‍होंने बताया कि वह इन फ्री कैंप के लिए उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और ओडिशा के कई डॉक्‍टरों के संपर्क में हैं। सोनू को उम्मीद है कि इन मेडिकल कैंप में तकरीबन 50 हजार लोग अपने स्वास्थ की जांच कराएंगे। मेडिकल कैंप के आयोजन के लिए सोनू ग्राम पंचायतों और उनके मुखियाओं से भी संपर्क में हैं। कैंप के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। 

हाल ही में सोनू सूद हैदराबाद की एक लड़की के लिए फरिश्ता साबित हुए थे। दरअसल, शारदा नाम की यह लड़की सॉफ्टवेयर इंजिनियर थी और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद पैसों की तंगी के चलते शारदा सब्जी बेचने लगी। जब इस बात की जानकारी एक ट्विटर यूजर ने सोनू को दी तो वह फौरन मदद के लिए आए। यूजर ने लिखा था कि शारदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए सब्जी बेच रही है। कृप्या मदद करें। इस पर सोनू ने ट्विटर पर जानकारी दी, 'मेरे अधिकारी ने उनसे मुलकात की है। इंटरव्यू हो चुका है और उन्हें जॉब लेटर भेजा दिया गया है। जय हिंद।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।